तेलंगाना: निर्माणाधीन धार्मिक स्थल पर मिला इंसान का कटा हुआ सिर

तेलंगाना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राज्य के नालगोंडा शहर में निर्माणाधीन धार्मिक स्थल पर इंसान का कटा हुआ सिर मिला है। मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों ने इसे देखा था, जिसके बाद पुलिस को इसकी तत्काल सूचना दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शहर के बोट्टुगुड़ा इलाके की है। इंसान का कटा हुआ सिर दीवार पर रखी हुई थी। पुलिस ने उसकी पहचान पी. रमेश (25) के तौर पर की है। वह ट्रैक्टर चलाता था। रमेश रविवार (28 जनवरी) रात को अपने घर से दवाई लेने के लिए निकला था, जिसके बाद उसका पता नहीं चल सका था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच सभी एंगल को ध्यान में रख कर की जा रही है। ट्रैक्टर मालिक से भी पूछताछ की गई है। इसके अलावा हत्यारों को ढूंढ़ने के लिए खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है। जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हत्याकांड को बर्बरता से अंजाम दिया गया है। इसे देखते हुए शहर के अलावा लगते क्षेत्रों में भी आरोपियों की तलाश की जा रही है। इससे पहले शनिवार (27 जनवरी) को नक्सलियों ने तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुदम इलाके में जमकर उत्पात मचाया था। नक्सिलयों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी, जबिक एक अन्य घायल हो गया था।

आंध्र पदेश के राजमुंदरी में पिछले साल दिसंबर में मस्जिद में एक हत्या कर दी गई थी। उनकी पहचान मस्जिद में ही अजान पढ़ने वाले मोहम्मद फारूक के ताैर पर की गई थी। उनका शव खून में लथपथ था। यह घटना शहर के लालचेरुवु इलाके में स्थित नूरानी मस्जिद में घटी थी। सुबह में अजान की आवाज न आने पर स्थानीय लोग फारूक की खैर-खबर जानने गए थे, जहां उनका शव बरामद किया गया था। इसके अलावा मस्जिद में कुरान की क्षतिग्रस्त प्रतियां भी बरामद की गई थीं।वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और कुछ महीनों पहले ही शहर में आए थे। वह मस्जिद में पांच हजार रुपये प्रतिमाह पर काम कर रहे थे। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया था। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर बैठकर इबादत भी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *