बड़े ब्रेस्‍ट से नर्क बनी इस महिला की जिंदगी, सर्जरी के लिए अजनबियों से मांग रही मदद, लोगों के तानों से हुई परेशान

महिलाओं की खूबसूरती में ब्रेस्ट चार चांद लगाते हैं। मगर ये आकार में अधिक बड़े हों, तो जिंदगी नर्क बना सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया में ऐसा ही मिलता-जुलता मामले देखने को मिला है। बड़े ब्रेस्ट के कारण यहां एक महिला की जिंदगी बदतर हो गई। उसे तरह-तरह के ताने और टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। लोग उसे बगैर कपड़ों के तस्वीरें भेजने को कहते, जिससे परेशान होकर उसने अजनबियों को अपना सहारा बनाया है। सर्जरी के जरिए वह ब्रेस्ट का आकार कम कराना चाहती है, जिसके लिए उसने इंटरनेट पर लोगों से कुछ रुपए जुटाने के लिए अपील की है। यहां के विक्टोरिया में शेरिडन लार्कमैन (23) रहती हैं। वह दो बच्चों की मां हैं और फिलहाल उनका 34के कप ब्रेस्ट साइट है। वक्त के साथ यह आकार और बढ़ रहा है। बड़े ब्रेस्ट से छुटकारा पाने के लिए वह सर्जरी कराना चाहती हैं। मगर उनकी आर्थिक हालत इसकी इजाजत नहीं देती।

वह आठ साल की थीं, तभी से उनके ब्रेस्ट का आकार बढ़ने लगा था। दस साल की उम्र होने पर उनके ब्रेस्ट डी कप साइज के हो गए थे। ऐसे में उनका दावा है कि उन्हें ब्रेस्ट के कारण लंबे समय से लोगों के ताने सुनने पड़ रहे हैं। 16 साल की उम्र में डॉक्टर के पास इस समस्या को लेकर गईं। तब उनका ब्रेस्ट साइज डबल एच था। डॉक्टर ने कहा था कि उनका एक और कप साइज बढ़ना चाहिए। लेकिन वक्त के साथ वह बढ़ता ही गया। News.com.au से हुई बातचीत में उन्होंने कहा, “यह मेरी अबतक की जिंदगी में बढ़ते रहे हैं। अब क्या कहूं, जो ये बढ़ना रुक जाएं?”

ब्रेस्ट के बड़े आकार चलते उन्हें लोगों के भद्दे कमेंट्स और ख्वाहिशों का सामना भी करना पड़ा। दुनिया भर से लोग उन्हें मैसेज में टॉपलेस तस्वीरें भेजने के लिए कहते हैं। उनका इस पर कहना है, “मैं वैसी नहीं हूं। क्योंकि मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं, इसलिए मेरे क्लीवेज का महीन हिस्सा भी दिखना मेरे लिए मायने रखता है। मगर कई बार आप अपनी मदद नहीं कर पाते। वह मेरे बच्चों को दिख जाता है। हो सकता है एक दिन ये चीजें सामान्य हो जाएं।”

34के कप आकार वाले ब्रेस्ट से परेशान महिला ने सर्जरी कराने के लिए 10 हजार डॉलर्स मांगे हैं। (फोटोः GoFundMe)

बड़े ब्रेस्ट से परेशान होकर उन्होंने अजनबियों से मदद मांगनी शुरू की। ‘गोफंडमी’ पर उन्होंने इसी को लेकर अपने लिए 10 हजार डॉलर (छह लाख 47 हजार 825 रुपए) जुटाने के लिए लोगों से अपील की। उन्होंने कहा था, “कृपया मेरे ब्रेस्ट कम करने में मदद करें। मैं 23 साल की औरत हूं, जिसके दो बच्चे हैं। आठ साल की उम्र से मेरे बड़े ब्रेस्ट हैं। फिलहाल मेरे ब्रेस्ट का साइज 34के (ब्रिटेन के अनुसार) है। मैंने बड़े ब्रेस्ट के कारण पूरी जिंदगी संघर्ष किया है। यह रोज के जीवन और गतिविधियों पर प्रभाव डालते हैं।”

बड़े ब्रेस्ट उनकी सेहत पर भी बुरा प्रभाव डाल रहे हैं। उन्होंने इस बारे में आगे बताया, “यह मेरे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मुझे हल्के स्कोलियोसिस की दिक्कत रहती है। पीठ और कंधे में दर्द भी होता है। कपड़े पहनने और हर चीज छिपाने के लिए भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है।” शेरिडन की इस अपील पर अब तक उन्हें लोग साढ़े पांच हजार डॉलर्स (तकरीबन तीन लाख रुपए) की मदद कर चुके हैं।

शेरिडन लंबे समय से ब्रेस्ट की सर्जरी कराना चाह रही थीं, मगर रुपयों की किल्लत के कारण वह ऐसा न करा सकीं। उन्होंने इसी समस्या से निपटने के लिए अजनबियों का सहारा लिया है। (फोटोः फेसबुक)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *