कभी दुनियादारी छोड़ बन गई थीं ‘नन’, अब शारीरिक संबंधों पर सोफिया हयात ने दिया ‘ज्ञान’

कुछ वक्त पहले कॉन्ट्रोवर्शियल मॉडल रह चुकीं सोफिया हयात नन बन चुकी थीं। उस वक्त उनके विचार कुछ ऐसे थे, ‘ मैंने ग्लैमरस वर्ल्ड का त्याग कर दिया है।’ बावजूद इसके वह दूसरी ओर अपने कुछ बोल्ड वीडियो और फोटो शेयर करती रहीं। फिर उन्होंने शादी भी की। अब इस बार सोफिया शारीरिक संबंधों को लेकर अपने विचार शेयर करती हुई नजर आईं। दरअसल, सोफिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पोस्ट शेयर किए हैं जिस पर शारीरिक संबंधों को लेकर विचार लिखा गया है।
इस पोस्ट में लिखा है,’ इमोशनलेस सेक्स डल और मकैनिकल सेक्स की तरह होता है। जिसमें दो रोबोट होते हैं। दोनों ही अपनी मेटल की बॉडी को आपस में भिड़ाते हैं।’ इस पोस्ट को शेयर करते हुए सोफिया कैप्शन में लिखती हैं, ‘क्या वाकई आप जानते हैं ये क्या है…’
सोफिया एक और पोस्ट शेयर करती हैं जिसमें लिखा है..
गौरतलब है कि सोफिया ने नन बनने के बाद ऐलान कर कहा था कि वे अपने जीवन से परेशान होकर खुद को खत्म करने का भी फैसला कर लिया था।
लेकिन एक दिन वे सो रही थी तो उन्हें एक सकरात्मक ऊर्जा का एहसास हुआ। उन्हें लगा कि भगवान ने यह जिंदगी दी है।
इसके बाद वे उनकी शरण में जाएंगी। फिर वे ग्लैमरस की दुनिया छोड़ नन बन गईं।
हालांकि इसके बाद सोफिया ने शादी भी की।.
इस दौरान उन्होंने अपने पति व्लाड स्टैंश्यू के साथ बोल्ड वीडियो बना कर भी शेयर किया।
इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया।

‘जब आप अपने प्यार को छूते हैं, तो पूरी सावधानी के साथ छुएं। आप बेपरवाह कैसे हो सकते हैं।’ इसको कैप्शन देते हुए वह लिखती हैं, ‘क्या आप जानते हैं अवेयरनेस र्या है? आप आज को पहचानते हैं, भगवान को जानते हैं? क्या आप औरत को जानते हैं?’