Sridevi: अब सोमवार को होगा श्रीदेवी का अंतिम संस्कार, देर रात मुंबई आएगा पार्थिव शरीर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। दुबई में अपने भांजे की शादी में शिरकत करने पहुंची श्रीदेवी ने वहीं पर अपनी अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई। बॉलीवुड में चांदनी और लेडी बच्चन के नाम से मशहूर श्रीदेवी के यूं अचानक इस दुनिया से चले जाने पर लोग गमजदा हैं। सोशल मीडिया पर श्रीदेवी के फैंस उनको याद कर अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। भारत के राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक ने श्रीदेवी के निधन पर शोक जताया है। सुबह से इस तरह की खबरें आ रही थीं कि रविवार की शाम को मुंबई में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार होगा। अब ये बताया जा रहा है कि श्रीदेवी का अंतिम संस्कार कल यानि सोमवार को बुंबई होगा। अंतिम संस्कार की रस्में जुहू के पवनहंस श्मशान गृह में सुबह 11 बजे होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का पोस्टमॉर्टम दुबई के मशहूर राशिद अस्पताल में हुआ। इसके बाद पार्थिव शरीर को देर रात तक मुंबई में उनके आवास पर लाने की खबरें सामने आ रीह हैं। बताया ये भी जा रहा है कि अनिल अंबानी के विशेष विमान से श्रीदेवी के शरीर को बारत लाया जाएगा।

श्रीदेवी की मौत की खबर से गमजदा उनके परिवारवाले और करीबी अनिल कपूर के गर पर इकट्ठा हो रहे हैं। इस दुख की घड़ी में पूरी बॉलीवुड कपूर परिवार के साथ दिख रहा है। बता दें कि श्रीदेवी दुबई में अपने भांजे की शादी में शरीक होने पहुंची थीं। श्रीदेवी ने जब अपनी अंतिम सांस ली तब उनकी दोनों बेटियां मुंबई में ही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *