Sridevi Funeral: तो इस वजह से श्रीदेवी के निधन पर सलमान ने नहीं किया कोई ट्वीट

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मंगलवार रात मुंबई वापस लाया गया। उनके पार्थिव शरीर को पति बोनी कपूर और सौतेले बेटे अर्जुन कपूर समेत अन्य परिजनों के साथ दुबई से वापस लाया गया। वहीं रात से ही उनके अंतिम दर्शन करने के लिए फिल्मी सितारों का आना जाना लगा हुआ है। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के मुंबई पहुंचने पर सबसे पहले बॉलीवुड स्टार सलमान खान दर्शन करने पहुंचे। वह देर रात कपूर परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे। वहां वह काफी इमोशनल नजर आए। श्रीदेवी के निधन की खबर आने के बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री वह उनके फैन्स सदमे में हैं। इसके बाद से लगातार फिल्म सेलेब्स श्रीदेवी के साथ जुड़ी अपनी यादों को सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर रहे थे, लेकिन सलमान खान ने उनके लिए कोई ट्वीट या कोई पोस्ट नहीं किया।

श्रीदेवी और सलमान एक दूसरे के बेहदर करीब बताए जाते हैं। इन दोनों के बीच का रिश्ता बेहद खास था। वहीं जब मंगलवार रात श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने सलमान पहुंचे तो वह उनके शव को देखते ही भावुक होकर रोने लगें। श्रीदेवी और सलमान के बीच एक खास कनेक्शन था। दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। सलमान और श्रीदेवी के बीच फिल्मों और एक्टिंग के अलावा पेंटिंग एक ऐसा शौक था जिसकी वजह से दोनों के बीच एक अलग ही बॉन्डिंग थी। इस बारे में बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि ‘मेरे और बच्चों के बाद उन्हें सिर्फ पेंटिंग का शौक है’।

Sridevi Funeral: मुंबई पहुंचा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, घर पर उमड़ी बॉलीवुड की सबसे बड़ी हस्तियां

सलमान उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक हैं जिन्हें श्रीदेवी ने पेंटिंग गिफ्ट की थी। बल्कि वह सलमान ही थे जिन्होंने उन्हें और पेंटिंग बनाने के लिए प्रोत्साहित किया था। वहीं उनके निधन के बाद सलमान खान ने अन्य सेलेब्स की तरह श्रीदेवी की याद में कोई भी ट्वीट नहीं किया इसकी वजह यह बताई जा रही है कि सलमान अपनी प्राइवेट लाइफ को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते हैं। उनका मानना है कि ट्वीट भावना को दर्शाने के लिए सही नहीं है इसलिए वह लोखंडवाला के घर में उनके परिवार से मिलने पहुंचे। कुछ फीलिंग शेयर नहीं की जा सकती है ऐसा ही कुछ उनकी करीबी के खोने की फीलिंग है जिसे वह बयां नहीं कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *