Sridevi Kapoor Funeral: श्रीदेवी के अंतिम दर्शन कर लौटे सेलेब्स बोले- अभी भी पहले की तरह खूबसूरत लग रही हैं श्रीदेवी, मानों बोल पड़ेंगी

एक्‍ट्रेस श्रीदेवी की इच्छा थी कि उनकी अंतिम यात्रा में सब कुछ सफेद हो। इस ख्वाहिश को ध्यान में रखते हुए पूरे कपूर परिवार ने अंतिम यात्रा में सब कुछ सफेद रंग के पर्दों और सफेद फूलों से ढंका हुआ है। उनके शव के पास गुलाब और सफेद मोगरा के फूल बिछाए गए हैं। उन्हें लाल बनारसी साड़ी पहनाई गई है। माथे पर लाल बड़ी बिंदी और मांग में सिंदूर भरा गया है। वह दुल्हन की तरह नजर आ रही हैं। श्रीदेवी की विदाई एक सुहागन के रूप में हो रही है। वह फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी पहचानी जाती थीं। वह अपनी अंतिम यात्रा में भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

श्रीदेवी के निधन के बाद से उनकी दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को अनिल कपूर की पत्नी सुनीता ने संभाला है। सुनीता और श्रीदेवी एक दूसरे के बेहद करीब थीं। वह श्रीदेवी की पसंद और नापसंद को बखूबी जानती हैं। इसी वजह से उन्होंने ही श्रीदेवी को अंतिम यात्रा के लिए तैयार किया है। सुनीता ने श्रीदेवी के शरीर को एकदम उसी तरह तैयार किया है जैसे उन्हें खुद को तैयार होना पसंद था। उनके अंतिम दर्शन कर लौट रहे कई सेलेब्स ने मीडिया को बताया कि वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, जैसे लगा करती थीं। उन्हें देख ऐसा लग रहा है मानों वह बोल पड़ेंगीं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी की रात दुबई में हुआ था। कागजी और कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उनके पार्थिव शरीर को मंगलवार (27 फरवरी) देर रात मुंबई लाया गया था। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के आते ही बॉलीवुड सेलेब्स उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पुहंचने लगे। बुधवार 28 फरवरी को उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए उनके फैन्स और बॉलीवुड सेलिब्रिटी पहुंच रहे हैं। उनका अंतिम संस्‍कार दोपहर में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *