एक्टर बता बेटी को परेशान करने वाले मनचले को पिता ने फिल्‍म निर्माता बनकर सिखाया सबक

मुंबई में एक लड़की को काफी दिनों से तंग कर रहे शख्स को पुलिस ने धर दबोचा। इस केस में लड़की के पिता ने पिता ने सक्रिय रोल निभाया। आरोपी की पहचान 31 साल के कृष्णा बघेल के रूप में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक कृष्णा और पीड़िता की लगभग 6 महीने पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इस दौरान आरोपी ने खुद को आगरा का एक एक्टर और वीडियो एडिटर बताया। कृष्णा ने कुछ दिनों बाद पीड़िता को शादी का ऑफर दे दिया। पीड़िता ने जब उसके इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया तो ये शख्स गुस्से से भड़क उठा। कृष्णा ने बदला लेने की नीयत से पीड़िता की पीड़िता के चेहरे की तस्वीर को अश्लील तस्वीर से मिला दिया और उसके दोस्तों को भेज दिया। इसके बाद लड़की ने मुंबई पुलिस से इसकी शिकायत की।

इस लड़के को गिरफ्तार करने के लिए पीड़िता के पिता ने भी पुलिस की मदद की। उन्होंने आरोपी को फोन किया और कहा कि वो एक फिल्म बनाने जा रहे हैं- मैं हूं ऑटो वाला। पीड़िता के पिता ने कहा कि इस फिल्म के लिए उन्हें एक एक्टर की जरूरत है। आरोपी उनकी बातों में आ गया और मुंबई आने के लिए तैयार हो गया। आने से पहले 26 जुलाई को उसने अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उसने लिखा, “सभी दोस्तों को राम-राम…मैं मुंबई जा रहा हूं, मुझे बॉलीवुड की मूबी मैं हूं ऑटो वाला के शूटिंग करनी है।”

मुंबई पुलिस को मानो इसी पल का इंतजार था। 26 जुलाई को ये शख्स मुंबई पहुंचा। पीड़िता के पिता ने तुरंत इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दे दी। अंधेरी की साकीनाका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तुरंत इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया। कृष्णा बघेल को आईपीसी की कई धाराओं के तहत आरोपी बनाया गया है। मुंबई पुलिस ने उस पर लड़कियों का पीछा करने और धमकी देने के आरोप लगाएं हैं। इसके अलावा इस शख्स पर आईटी एक्ट की धाराएं लगाई है। मुंबई पुलिस ने इस स्थानीय कोर्ट में पेश किया। अदालत ने इसे 31 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *