प्रेमी के संग भागी एक युवती को पंचायत द्वारा मौत की सजा सुनाए जाने के बाद पीट-पीट कर मार डाला.

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में प्रेमी के संग भागी एक युवती को पंचायत द्वारा मौत की सजा सुनाए जाने के बाद उसके घर वालों ने उसे कथित रूप से पीट-पीट कर मार डाला. प्रेमी युवक-युवती एक ही समाज और गोत्र के होने के कारण उनका आपस में विवाह नहीं हो सकता था. नूराबाद पुलिस ने ऑनर किलिंग के इस प्रकरण में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है. मीडीया रिपोर्ट के अनुसार मुरैना जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजेनिया ने बताया, ‘यह घटना 24 मई की है.

» Read more

7 जून को RSS के स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी!

भारत के पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस के हैवीवेट नेताओं में शामिल रहे प्रणब मुखर्जी आरएसएस कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक को संबोधित कर सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इंदिरा गांधी युग के बाद खांटी कांग्रेसियों में शुमार रहे प्रणब मुखर्जी को आरएसएस ने 7 जून को अंतिम वर्ष के स्वयंसेवकों के विदाई संबोधन के लिए पूर्व राष्ट्रपति को आमंत्रित किया है। इस दौरान देश भर से 45 साल से कम उम्र के लगभग 800 स्वयंसेवक मौजूद रहेंगे। बता दें कि कांग्रेस और आरएसएस की विचारधारा हमेशा

» Read more

Video: पीएम मोदी के एक्‍सप्रेसवे का उद्घाटन करने से पहले ही स्‍टंटबाज बाइकर्स ने एक्‍सप्रेसवे पर किया ये..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे परियोजना का उद्घाटन करने से पहले सुरक्षा में चूक होने का बड़ा मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें स्टंटबाज बाइकर्स एक्सप्रेसवे पर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइकर्स ने यह स्टंट ईस्‍टर्न पेरिफेरल एक्‍सप्रेसवे पर पीएम मोदी के दौरे से ठीक एक दिन पहले किया है। वीडियो सामने आने के बाद से ही सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा किया जा रहा है। दरअसल, पीएम मोदी द्वारा रविवार (27

» Read more

227 यात्रियों से लैश श्रीलंकाई एयरलाइंस का एक विमान कोचीन एयरपोर्ट पर बिजली के खंभे से टकराया, बाल-बाल बचे यात्री

केरल में एक बड़ा विमान हादसा होते-होते बच गया। श्रीलंकाई एयरलाइंस का एक विमान उड़ान भरने के दौरान लाइट पोल से जा टकराया था। गनीमत रही कि नुकसान नहीं हुआ। समाचार एजेंसी ‘एएनआई’ के अनुसार, विमान में कुल 227 यात्री सवार थे। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। श्रीलंकन एयरलाइंस का विमान यूएल-168 कोचीन एयरपोर्ट से श्रीलंका के लिए उड़ान भर रहा था। बताया जाता है कि रनवे पर टेक-ऑफ के दौरान विमान का एक टायर क्षतिग्रस्‍त हो गया था। इससे विमान अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे

» Read more

हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर सरकार के बीच बॉर्डर विवाद , 11 किलोमीटर अंदर घुसे कश्‍मीरी पुलिसकर्मी

हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर सरकार के बीच बॉर्डर विवाद खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। करगिल पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की सीमा के 11 किलोमीटर अंदर सरचु में पुलिस पोस्ट स्थापित किया है। ये स्थान मनाली से 222 किलोमीटर दूर है। करगिल प्रशासन ने 1984 में सर्वे ऑफ इंडिया दोनों राज्यों के बीच की गई सीमांकन को मानने से इंकार कर दिया है। तब इस समझौते को लाहौल-स्फीति के कमिश्नर और लेह के कमिश्नर ने स्वीकृति दी थी। करगिल प्रशासन का कहना है कि सरचू जम्मू-कश्मीर के तहत आता

» Read more

मायावती बोलीं- अगले बीस-बाईस साल तक मैं ही पार्टी अध्‍यक्ष रहूंगी, कोई सपना न देखे

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने कहा है कि अगले लगभग 20-22 वर्षों तक वह खुद ही आगे और सक्रिय रहकर पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाती रहेंगी और अब ऐसे में अगले लगभग 20-22 वर्षों तक पार्टी में किसी को भी पार्टी का मुखिया बनने का सपना नहीं देखना चाहिये और न ही किसी को अभी बसपा प्रमुख का उत्तराधिकारी बनने का भी सपना देखना चाहिये।” उन्होंने कहा,‘‘ मैं पार्टी कार्यकर्ताओ का ध्यान जल्द ही लोकसभा के होने वाले आम चुनाव की तरफ तथा इससे पहले देश के कुछ

» Read more

बागपत में धरने पर बैठे गन्‍ना किसानों में से एक की मौत, धरना स्‍थल पर ही किसानों ने रखा

बागपत की बड़ौत तहसील में 21 मई से धरने पर बैठे करीब 50 गन्‍ना किसानों में से एक की मौत हो गई। शनिवार सुबह किसान उदयवीर सिंह ने दम तोड़ दिया। उनका शव धरना स्‍थल पर बर्फ की दो मोटी सिल्लियों के ऊपर रखा गया है। यह किसान चीनी मिलों द्वारा बकाया का भुगतान न किए जाने का और ग्रामीण बिजली का टैरिफ बढ़ाए जाने के खिलाफ धरना कर रहे हैं। जैसे ही उदयवीर की मौत की खबर फैली, गन्‍ना बेल्‍ट के सैकड़ों आक्रोशित किसानों ने तहसील कार्यालय पर धावा

» Read more

देशभर की छावनियों की सड़कों का इस्तेमाल करने की अनुमति मिली अब आम लोगों को भी

हाल के दिनों में सांसदों की भावुक अपील के बाद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने देशभर की छावनियों की सड़कों का इस्तेमाल करने की अनुमति अब आम लोगों को भी दे दी है। खास बात यह कि रक्षा मंत्री से इस अपील के लिए सैन्य अफसरों के अलावा उनकी पत्नियों ने भी साक्षात्कार अभिायन चलाया था। चार मई, 2018 को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस अहम फैसले के लिए सासंदों, देश की सभी 62 छावनियों के चुने हुए उपाध्यक्ष, मिलिट्री के वरिष्ठ अधिकारी के अलावा सेना मुख्यालय और रक्षा

» Read more

सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए तेज अभियान से बौखलाए नक्सली ने ने बनाना चाहा BJP सांसद को निशाना

बीते कुछ महीनों के दौरान सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए तेज अभियान से नक्सली बौखला गए हैं और लगातार सुरक्षाबलों और पुलिस को निशाना बनाकर हमले कर रहे हैं. लेकिन गुरुवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों ने एक BJP सांसद को ही निशाना बनाकर घातक हमला कर दिया. नक्सलियों ने बीजेपी सांसद विक्रम उसेंडी के फार्म हाउस को IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया. हालांकि विक्रम उसेंडी हमले में बाल-बाल बच गए. घटना के वक्त विक्रम उसेंडी अपने संसदीय क्षेत्र में ही थे और कांकेर स्थित अपने बंगले में ही रुकने

» Read more

पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों पर एक बार फिर से लगा प्रतिबंध, सूचना और प्रसारण विभाग का आदेश जारी

पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों पर एक बार फिर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस प्रतिबंद के बाद अब ईद के पहले और ईद के बाद पाकिस्तान के सिनेमाघरों में भारतीय फिल्में नहीं दिखाई जाएंगी। पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। क्या कहा गया है आदेश में? पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में इनफॉमेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग विभाग के अध्यक्ष दन्याल गिलानी ने वहां के एक्सिबिटर्स एसोसिएशन को आदेश जारी कर कहा है कहा है कि ईद उल फितर और ईद उल अजहा के दौरान भारतीय

» Read more

ओपिनियन पोल में राहुल गांधी की लोकप्रियता में उछाल, पिछड़ रहे पीएम मोदी

शनिवार यानी कि 26 मई 2018 को पीएम मोदी अपने कार्यकाल के चार साल पूरे कर लेंगे। प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आए पीएम मोदी के सामने अब चुनौती अपने स्ट्राइक रेट को दुहराने की है। इधर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के सामने चुनौती मोदी की शख्सियत से टकराने की है। कर्नाटक चुनाव के नतीजों से देश में एक नया सियासी समीकरण आकार लेता दिख रहा है। इस तमाम राजनीतिक उठापटक के बीच हिन्दी न्यूज चैनल एबीपी ने देश की जनता का मूड टटोलने के लिए सर्वे किया है।

» Read more

बोधगया सीरियल ब्लास्ट मामले में कोर्ट ने सभी 5 आरोपियों को ठहराया दोषी, 31 को सुनायेगी सजा

बोधगया सीरियल केस में आज (25 मई) को फैसला आया है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के कोर्ट ने सभी पांच आरोपियों को इस मामले में दोषी करार दिया है। अब 31 मई को इन सभी को सजा सुनाई जाएगी। बता दें कि साल 2013 में बिहार में गया जिला स्थित बोधगया में सीरियल ब्लास्ट हुए थे। धमाके के दौरान एक तिब्बती बौद्ध भिक्षु और म्यांमार के तीर्थयात्री जख्मी हुए थे। जांच-पड़ताल के बीच तब जिंदा बम भी बरामद किए गए थे। कोर्ट में फैसला सुनाए जाने से पहले दोषियों को

» Read more

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी आज शक्ति परीक्षण में 117 विधायकों ने वोट से हो गये पास

  कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी आज (25 मई) शक्ति परीक्षण में पास हो गए। उन्हें 117 विधायकों ने वोट दिए, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इससे पहले ही सदन से वॉक आउट कर गई। विधानसभा में इससे पहले सीएम ने विश्वासमत प्रस्ताव पेश किया था, जिस पर बीजेपी ने शक्ति परीक्षण का बहिष्कार किया। बीजेपी ने इसी के साथ सीएम को चेतावनी भी जारी की। विपक्ष के नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि सरकार 24 घंटे में किसानों का कर्ज माफ करे, वरना सोमवार (28 मई) को विरोध झेलने

» Read more

निपाह वायरस के संक्रमण को लेकर दिल्ली और आसपास के इलाकों में की गयी चेतावनी जारी, दहशत फैलाने की नहीं है जरूरत

  केरल में निपाह वायरस के संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में भी चेतावनी जारी कर दी गई है। केरल और दक्षिण के अन्य राज्यों से आने वाली रेलगाड़ियों में यात्रा करने वालों में जागरूकता के लिहाज से कदम उठाए गए हैं। हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दहशत फैलाने की जरूरत नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के निर्देश पर गठित राष्ट्रीय संचारी रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के अगुआई में विशेषज्ञों की केंद्रीय टीम केरल में निपाह वायरस के संक्रमण की स्थिति की

» Read more

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, ग्रेनेड अटैक में 2 पुलिसकर्मी समेत 5 घायल

जम्मू कश्मीर में आतंकी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार (24 मई) को देर रात जम्मू में आज एक बस स्टैंड पर संदिग्ध आतंकियों के एक ग्रेनेड हमले में तीन पुलिसकर्मी समेत 5 लोग घायल हो गए जबकि श्रीनगर में सीआरपीएफ के एक शिविर पर इसी तरह का एक दूसरा हमला किया गया। हालांकि दूसरे हमले में कोई घायल नहीं हुआ। जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक गुप्ता ने पीटीआई से कहा कि बस स्टैंड इलाके में आज रात ग्रेनेड से हमला किया गया। उन्होंने कहा

» Read more
1 128 129 130 131 132 209