छत्तीसगढ़ में 62 नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में 62 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। कांकेर क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के समक्ष आज नारायणपुर क्षेत्र के 62 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। डांगी ने बताया कि नक्सलियों ने नक्सल विरोधी अभियानों के तेज होने, पुलिस और सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।
» Read more