21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दबदबा, बैडमिंटन में मलेशिया को हरा हासिल किया 10वां गोल्ड
भारत की मिश्रित बैडमिंटन टीम ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवें दिन सोमवार को इतिहास रचते हुए पहली बार स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। भारतीय टीम ने मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में मौजूदा विजेता मलेशिया को 3-1 से मात देते हुए पहली बार सोने का तमगा हासिल किया। एक समय भारत 2-0 से आगे था, लेकिन मलेशिया ने अगला मैच जीत भारत की मुश्किलों को बढ़ा दिया। लेकिन, लंदन ओलम्पिक-2012 में भारत को कांस्य दिलाने वाली सायना नेहवाल ने रोचक मुकाबले में जीत हासिल करते हुए भारत
» Read more