मध्य प्रदेश उपचुनाव नतीजे 2018: मुंगावली और कोलारस दोनों सीटों पर जीती कांग्रेस
मध्य प्रदेश की दोनों विधानसभा सीटों, मुंगावली और कोलारस में कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। जहां मुंगावली से कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह यादव ने भाजपा के बाई साहब यादव को 2000 वोटों से हराया वहीं कोलारस सीट से कांग्रेस के महेंद्र सिंह यादव ने बीजेपी के देवेंद्र जैन को 8000 वोटों से पटखनी दी है। बता दें कि इस उपचुनाव को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माना जा रहा था। अब नतीजों की घोषणा के बाद शिवराज के जादू पर सिंधिया का दबदबा भारी पड़ा है। इससे पहले, मुंगावली में
» Read more