बीसीसीआई को लगा तगड़ा झटका, कोच्चि टस्कर्स को देना होगा 800 करोड़ का मुआवजा

बीसीसीआई को आईपीएल की पूर्व टीम कोच्चि टस्कर्स केरला को 800 करोड़ रूपए से अधिक का मुआवजा देना होगा जिसका अनुबंध 2011 में रद्द कर दिया गया था। आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने बैठक के बाद कहा, “कोच्चि टस्कर्स ने 850 रूपए मुआवजा मांगा है। हमने आईपीएल की संचालन परिषद की बैठक में इस पर चर्चा की। अब मसला आमसभा की बैठक में रखा जाएगा। वे फैसला लेंगे लेकिन मामले पर बातचीत की जरूरत है।” कोच्चि टस्कर्स के मालिकों ने 2015 में बीसीसीआई के खिलाफ पंचाट में मामला जीता था

» Read more

मुंबई फिर हुई शर्मसार, छेड़छाड़ से बचने के लिए चलती ट्रेन से कूदने को मजबूर हुई लड़की

मुंबई की लोकल ट्रेन के महिला कोच में एक पुरूष के प्रवेश करने तथा उसमें से बाहर निकलने से इंकार करने के बाद दक्षिण मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के निकट इस चलती ट्रेन से एक किशोरी ने बाहर छलांग लगा दी। रेलवे पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार सुबह दस बजे की है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसटीएम) रेल पुलिस थाने में तैनात एक अधिकारी ने बताया कि ट्यूशन के बाद आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की कल्याण लौट रही थी। उन्होंने बताया कि रविवार

» Read more

असम: बीजेपी सांसद ने गांधी और नेहरू को बताया ‘कचरा’, कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

असम कांग्रेस ने जोरहाट से बीजेपी सांसद कामाख्या प्रसाद तासा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस का आरोप है कि कामाख्या प्रसाद तासा ने कथित रूप से गांधी और नेहरू की तुलना कचरे से की थी। कांग्रेस ने उनके इस बयान के लिए बीजेपी एमपी की गिरफ्तारी की मांग की है। तासा ने शनिवार को एक रैली में कथित रूप से कहा था कि कांग्रेस ने दीन दयाल उपाध्याय के आदर्शों को नजरअंदाज किया और लोगों के दिमाग में गांधी-नेहरू का कचरा भर दिया। इस रैली में

» Read more

दिवाली में वडोदरा आया तो लोगों के पेट में दर्द है, मुझे कुछ कह नहीं सकते तो EC पर दबाव बना रहे हैं : पीएम नरेंद्र मोदी

विपक्ष द्वारा आर्थिक नीतियों की आलोचना किये जाने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (22 अक्टूबर) एक बार फिर जोर दिया कि कठोर सुधारों के बाद अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटी है और सही दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा ,‘‘हमने कड़े फैसले लिये हैं और ऐसा करना जारी रखेंगे ।’’ गुजरात चुनाव की तिथियों की घोषणा नहीं किये जाने की आलोचना पर मोदी ने कहा कि विपक्ष के पास कहने के लिये कुछ नहीं है, इसलिये वे चुनाव आयोग और मेरी गुजरात यात्रा पर सवाल उठा रहे

» Read more

GST दरों में आमूल-चूल बदलाव की जरूरत, राजस्‍व सचिव हसमुख अधिया का बयान

राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने कहा कि नए माल और सेवा कर (जीएसटी) लागू किए जाने के बाद अब लघु और मझौले उद्योगों के बोझ को कम करने के लिए कर दरों में पूरी तरह बदलाव करने की जरूरत है। भाषा को दिए साक्षात्कार में राजस्व सचिव ने कहा कि जीएसटी प्रणाली को स्ठिर होने में करीब एक साल लगेगा। जीएसटी में एक दर्जन से अधिक केंद्रीय और राज्य लेवी जैसे उत्पाद शुल्क, सेवा कर और वैट समाहित कर दिए गए हैं। जीएसटी लागू हुए करीब चार महीने हो गए

» Read more

एमएलए को अरेस्ट करनेवाले पूर्व डीएम ने सीएम से पूछा- बलात्कारी, भ्रष्ट नेताओं को भी सलाम करवाएंगे?

उत्तर प्रदेश सरकार का एक नया आदेश इन दिनों चर्चा का विषय है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के अधिकारियों से कहा है कि वे मंत्री और विधायकों का खड़े होकर स्वागत करें। सरकारी आदेश के मुताबिक अधिकारियों को सांसद, विधायकों को चाय नाश्ता कराने को भी कहा गया है। आदेश के मुताबिक विधायक, सांसद जब मीटिंग के बाद निकले तो उन्हें उच्च सुरक्षा मुहैया कराई जाए। राज्य सरकार के इस आदेश के खिलाफ अफसरों ने ही अब आवाज उठानी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के एक आईएएस अधिकारी

» Read more

राहुल गांधी का वसुंधरा राजे पर तंज- मैडम चीफ मिनिस्टर, यह 2017 है 1817 नहीं

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विवादास्पद अध्यादेश पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा है कि मैडम चीफ मिनिस्टर यह 2017 है साल 1817 नहीं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा है, “मैडम चीफ मिनिस्टर, विनम्रतापूर्वक कहना है कि हमलोग 21वीं सदी के 2017 में जी रहे हैं, 1817 में नहीं।” बता दें राजस्थान सरकार सोमवार (23 अक्टूबर) से शुरू होने जा रहे विधान सभा सत्र में जजों, मजिस्ट्रेटों और अन्य सरकारी अधिकारियों, सेवकों को सुरक्षा

» Read more

गुजरात: ‘रो रो फेरी सर्विस’ शुरू कर बोले पीएम नरेंद्र मोदी- न्‍यू इंडिया की दिशा में बड़ा कदम

समुद्री तट को देश की उन्नति और समृद्धि का प्रवेश मार्ग बताते हुए प्रधाानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि पिछले दशकों में केंद्र सरकारों ने समुद्री क्षेत्र के विकास पर ध्यान नहीं दिया और जहाजरानी एवं बंदरगाह क्षेत्र भी उपेक्षित रहा। हमारी सरकार ने समुद्री क्षेत्र में सुधार एवं जल आधारभूत संरचना के विकास के लिए ‘सागरमाला परियोजना’ और 106 राष्ट्रीय जल मार्गो के निर्माण का कार्य शुरू किया है। भावनगर के घोघा और भरूच के दहेज के बीच 650 करोड़ रुपए की रोल-आॅन रोल आॅफ (रो-रो) फेरी

» Read more

हिमाचल प्रदेश चुनाव: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, इन दिग्गजों को मिली जगह

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा आलाकमान ने लिस्ट में कुल 40 नेताओं को जगह दी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम चोटी पर है जबकि दूसरे नंबर पर अमित शाह हैं। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, जगत प्रकाश नड्डा, स्मृति ईरानी, मनोहर लाल खट्टर, योगी आदित्य नाथ, निर्मल सिंह, जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह, अनुराग ठाकुर, राम स्वरूप शर्मा, संबित पात्रा और

» Read more

विडियो: जमीन समाधि में करवा चौथ, दिवाली और गोवर्द्धन पूजा, 1300 किसानों का अनूठा सत्याग्रह

अंशिका सारदा राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास नींदड़ गांव के किसानों ने अनोखी दिवाली मनाई। जमीन समाधि में बैठी महिलाओं ने करवा चौथ से लेकर दिवाली और गोवर्द्धन पूजा इन्हीं गड्डों में बैठकर मनाया। बता दें कि 1350 से ज्यादा किसान सरकार के भूमि अधिग्रहण के विरोध में जमीन समाधि में पिछले 20 दिनों से बैठे हैं। उनका यह सत्याग्रह गांधी जयंती यानी दो अक्टूबर से लगातार जारी है। पिछले कुछ दिनों में इस सत्याग्रह ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। पुरुष ही नहीं बच्चे और महिलाएं भी गड्डे खोद

» Read more

भावनगर में पीएम मोदी ने किया ड्रीम प्रोजेक्ट ‘रो-रो’ का लोकार्पण, जानिए- गुजरातियों के लिए क्यों अहम है यह परियोजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महीने में तीसरी बार आज (रविवार, 22 अक्टूबर) अपने गृह राज्य गुजरात पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि चुनाव की तारीखों का एलान होने से पहले यह उनका आखिरी गुजरात दौरा है। दिसंबर में यहां चुनाव होने हैं। उससे पहले पीएम ने आज भावनगर में 650 करोड़ रुपये की लागत से बनी रो-रो (रोल ऑन, रोल ऑफ) फेरी सर्विस परियोजना का लोकार्पण किया। यह फेरी सर्विस भावनगर जिले के घोघा से भरुच जिले के दाहेज के बीच खंभात की खाड़ी में शुरू की गई है।

» Read more

गुजरात: BJP के खिलाफ राहुल गांधी की गोलबंदी, कांग्रेस में आएंगे अल्पेश ठाकोर, हार्दिक और जिग्नेश को भी भेजा न्योता

गुजरात के ठाकुर समुदाय के युवा नेता अल्पेश ठाकुर विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। अल्पेश ठाकुर ने शनिवार (21 अक्टूबर) को गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद ये घोषणा की। 23 अक्टूबर को अहमदाबाद में एक रैली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में अल्पेश ठाकुर कांग्रेस में शामिल होंगे। अल्पेश ठाकुर ओबीसी एकता मंच के नेता है। सूत्रों के मुताबिक अल्पेश ठाकोर बनासकांठा जिले के वाव सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें

» Read more

बैंक खातों से आधार लिंक: आपके काम की है यह खबर, आरबीआई ने किया बड़ा ऐलान

देश के केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज (21 अक्टूबर को) स्पष्ट किया है कि सभी खाताधारकों के अपने-अपने बैंक अकाउंट से आधार को लिंक कराना अनिवार्य है। आरबीआई का स्पष्टीकरण तब आया है जब मीडिया में एक आरटीआई के हवाले से दावा किया जा रहा था कि रिजर्व बैंक ने बैंकों को इस तरह का कोई भी निर्देश या आदेश नहीं दिया है। बैंक ने साथ ही कहा कि उसने इस बारे में कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं, बल्कि यह भारत सरकार का फैसला है। शीर्ष

» Read more

‘सुरक्षा की कीमत पर पाकिस्तान के साथ शांति नहीं चाहते नरेन्द्र मोदी’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के साथ शांति कायम करने के लिए ऐसे रास्ते में नहीं बढ़ सकते जिससे उनके देश की सुरक्षा खतरे में पड़ती हो। अधिकारी ने कहा कि भारत के साथ वाणिज्यिक संबंध फिर से स्थापित करने के लिए उसके साथ भरोसा कायम करना पाकिस्तान के हित में है। विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन की अगले सप्ताह भारत और पाकिस्तान की पहली यात्रा के मद्देनजर अधिकारी उन सवालों का जवाब दे रहे थे कि क्षेत्र

» Read more

राजस्थान में नया कानून: जजों-अधिकारियों पर आरोप लगने के 6 महीने बाद ही मीडिया पूछ सकेगी सवाल

राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार सोमवार (23 अक्टूबर) से शुरू होने जा रहे विधान सभा सत्र में जजों, मजिस्ट्रेटों और अन्य सरकारी अधिकारियों, सेवकों को सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला बिल पेश करेगी। यह बिल हाल ही में लाए गए अध्यादेश का स्थान लेगी। प्रस्तावित बिल के मुताबिक ड्यूटी के दौरान राज्य के किसी भी कार्यरत जज, मजिस्ट्रेट या सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कोई भी शिकायत सरकार की इजाजत के बगैर दर्ज नहीं की जा सकेगी। यानी इनके खिलाफ कोर्ट में या पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं की जा सकेगी।

» Read more
1 180 181 182 183 184 209