श्रीलंका: बौद्ध प्रदर्शनकारियों का रोहिंग्या मुसलमानों पर हमला, UN दफ्तर से भागने को मजबूर

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में में रोहिंग्या मुस्लिम शरणार्थियों पर हमला हुआ है। श्रीलंका के बौद्ध भिक्षुओं और कट्टर और राष्ट्रवादियों ने श्रीलंका में शरण लेने आए रोहिंग्या शरणार्थियों पर हमला कर दिया। इन रोहिंग्या शरणार्थियों की संख्या 31 है। श्रीलंका की पुलिस ने अप्रैल में इन रोहिंग्या मुसलमानों को दो भारतीयों के साथ एक  नौका से देश की समुद्री सीमा में गिरफ्तार किया था। पुलिस प्रवक्ता रुवान गुनशेकरा ने समाचार एजेंसी रायटर को बताया कि गिरफ्तारी के बाद इन्हें कस्टडी में ले लिया गया था इसके बाद कोलंबो के

» Read more

पूर्व वित्‍तमंत्री यशवंत सिन्‍हा ने खोला मोर्चा, लिखा- अरुण जेटली भारतीयों को करीब से गरीबी दिखाना चाहते हैं

पूर्व वित्‍त मंत्री यशवंत सिन्‍हा ने अपनी ही पार्टी के नेतृत्‍च वाली केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता ने हमारे सहयोगी अखबार ‘द इंडियन एक्‍सप्रेस’ में I need to speak up now (मुझे अब बोलना ही होगा) शीर्षक से लिखे संपादकीय में वित्‍त मंत्री अरुण जेटली को आड़े हाथों लिया है। सिन्‍हा ने लिखा है: “मैं अपने राष्‍ट्रीय कर्त्‍तव्‍य के पालन करने में असफल होऊंगा अगर मैंने अब वित्‍त मंत्री द्वारा अर्थव्यवस्‍था की दुर्गति के बारे में नहीं बोला। मैं निश्चितं हूं

» Read more

BHU के वीसी जीसी त्रिपाठी ने यौन उत्पीड़न के “दोषी” को बनाया यूनिवर्सिटी अस्पताल का प्रमुख

एक छात्रा के संग छेड़खानी से जुड़े मसले पर विवादों से घिरे काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के वाइस-चांसलर गिरीश चंद्र त्रिपाठी एक और विवाद से घिरते नजर आ रहे हैं। गिरीश चंद्र त्रिपाठी पर विश्वविद्यालय में नियुक्ति करने का अधिकार खत्म होने से करीब एक दिन पहले कई अहम नियुक्तियां करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जीसी त्रिपाठी ने यौन उत्पीड़न के दोषी पाए गये एक  प्रोफेसर की भी नियुक्ति को मंजूरी दी है। जीसी त्रिपाठी ने मंगलवार (26 सितंबर) को विश्वविद्यालय की एक्जिक्यूटिव काउंसिल (ईसी) की बैठक में इन

» Read more

हिज्बुल की कमान संभालने घाटी में घुस रहा था आतंकी अब्दुल कयूम, सेना ने किया ढेर, सिर पर था 10 लाख

सुरक्षाबलों ने मंगलवार को हिज्बुल मुजाहिद्दीन के कमांडर अब्दुल कयूम नजर को एक मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ उस वक्त हुई जब वह हिज्बुल मुजाहिद्दीन की कमाल संभालने के लिए वापस घाटी में घुसने की कोशिश कर रहा था। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक उसके सिर पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था। नजर 50 से ज्यादा हत्याओं में शामिल था, ऐसे में यह सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है। बारामूला के एसएसपी इम्तियाज हुसैन ने बताया, ‘वह कश्मीर में हिज्बुल मुजाहिद्दीन की कमाल संभालने के लिए वापस आ रहा

» Read more

दिल्ली हाईकोर्ट ने हनीप्रीत की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की, कहा- सरेंडर करो

दिल्ली हाईकोर्ट ने डेरा प्रमुख जेल में बंद बलात्कारी बाबा राम रहीम सिंह की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। इस याचिका में कहा कहा गया था कि पंजाब और हरियाणा के ड्रग्स माफिया उसके पीछे लगे हुए हैं और उसकी जान को खतरा है। हनीप्रीत ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था। दिल्ली हाईकोर्ट में हनीप्रीत के वकील की ओर से अग्रिम जमानत की याचिका लगाई गई थी। याचिका में हनीप्रीत ने कहा है, ‘वह साफ सुथरी छवि की अकेली जीवनयापन करने

» Read more

आईएएस अधिकारियों से बोले पीएम मोदी, स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का बनाएं भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को युवा आईएएस अधिकारियों से टीम भावना के साथ काम करने और 2022 तक स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिये उस दिशा में काम करने का आह्वान किया। पीएमओ के एक वक्तव्य के अनुसार साल 2015 बैच के आईएएस अधिकारियों को यहां संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने उनसे जीएसटी के कार्यान्वयन और डिजिटल लेन-देन और खासतौर पर भीम ऐप के जरिये लेन-देन को प्रोत्साहन देने जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से साल 2022 तक स्वतंत्रता सेनानियों के

» Read more

जनरल बिपिन रावत की ‘सर्जिकल चेतावनी के बाद पाक ने की घुसपैठ की कोशिश, सेना ने किया नाकाम

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे 7-8 घुसपैठियों की कोशिश को सुरक्षाबलों ने मंगलवार को नाकाम कर दिया। इसमें भारत का कोई नुकसान नहीं होने की खबर है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक यह घुसपैठ करीब एक बजे पाकिस्तान की बोर्डर एक्शन टीम की ओर से की गई थी। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने केरन सेक्टर में हल्के हथियारों का इस्तेमाल करके भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि सीमा पार से बिना उकसावे

» Read more

जमानत याचिका में हनीप्रीत बोलीं- ड्रग्स माफियाओं से है जान का खतरा, कोर्ट ने कहा- तो सरेंडर कर दो

जेल में बंद बलात्कारी बाबा राम रहीम सिंह की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत ने दिल्ली हाईकोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत याचिका में कहा है कि पंजाब और हरियाणा के ड्रग्स माफिया उसके पीछे लगे हुए हैं और उसकी जान को खतरा है। हनीप्रीत ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था। दिल्ली हाईकोर्ट में हनीप्रीत के वकील की ओर से अग्रिम जमानत की याचिका लगाई गई थी। याचिका में हनीप्रीत ने कहा है, ‘वह साफ सुथरी छवि की अकेली जीवनयापन करने वाली महिला हूं। मैं कानून का पालन करती हूं

» Read more

शिवसेना का पीएम नरेंद्र मोदी निशाना- महंगाई बढ़ रही है, बेटियां पिट रही हैं, आप कब तक चुप रहेंगे

भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने मंगलवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। शिवसेना ने इस बार बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्राओं पर पुलिस लाठीचार्ज को लेकर सवाल उठाए हैं। शिवसेना ने पूछा है कि जिन महिलाओं ने उन्हें इतनी उम्मीदों के साथ चुना है क्या यही उनका ‘सौभाग्य’ है। शिवसेना एनडीए में रहते हुए भी महाराष्ट्र और केंद्र सरकार पर निशाना साधती रही है। इस बार शिवसेना ने 16000 करोड़ रुपए की सोमवार को लॉन्च की गई ‘सौभाग्य’ स्कीम को लेकर पीएम

» Read more

आर्मी चीफ बिपिन रावत बोले- जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक, आतंकियों को कब्रों में भेज देगी सेना

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश देते हुए सोमवार को कहा कि जरूरत पड़ने पर नियंत्रण रेखा के पार स्थित आतंकवादी शिविरों पर भारत दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है। सेना प्रमुख रावत ने कहा कि सीमापार से घुसपैठ जारी रहेगी क्योंकि नियंत्रण रेखा के पार स्थित वे शिविर अभी भी सक्रिय हैं जहां से आतंकवादी भेजे जाते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सेना आतंकवादियों को कब्रों में भेजने के लिए तैयार है। रावत ने कहा, ‘‘सर्जिकल स्ट्राइक एक संदेश था, जो हम उन्हें देना

» Read more

हर लड़की की बात सुनने लगे तो इतनी बड़ी यूनिवर्सिटी नहीं चल पाएगी: बीएचयू वीसी जीसी त्रिपाठी

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में गुरुवार (21 सितंबर) को एक लड़की से छेड़खानी के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों के पीछे यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर जीसी त्रिपाठी “बाहरी तत्वों” का हाथ मानते हैं। वीसी त्रिपाठी मानते हैं कि बीएचयू कैम्पस लड़कियों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है और मौजूदा विवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी यात्रा के मद्देनजर कुछ लोगों ने अपने “निहित स्वार्थों” के चलते उभारा। जीसी त्रिपाठी ने  पूरे मामले से जुड़े सवालों का जवाब दिया।  पढ़ें साक्षात्कार के चुनिंदा अंश- बीएचयू के छात्रों के अनुसार परिसर में लड़कियों की

» Read more

एएमयू के पूर्व छात्रों ने वाइस प्रेजिडेंट को गोली मारने के बाद किया चाकू से हमला

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के उपाध्यक्ष नदीम अंसारी को गोली मार दी। इसके अलावा उन पर सोमवार देर रात को चाकू से भी हमला किया गया। उन पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। गोली उनके कंधे में लगी। नदीम को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायल एएमयू उपाध्यक्ष ने दोनों हमलावरों की पहचान एएमयू के पूर्व छात्रों सलमान और अरमान निवासी ककराला (बदायूं) के रूप में की है। देर रात पुलिस दोनों हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों एएमयू उपाध्यक्ष का हार्स

» Read more

राम रहीम के साथ बच्चा पैदा करना चाहती थी हनीप्रीत, गुफा में हुआ था रेप

राम रहीम और हनीप्रीत के संबंधों से ज्यों ज्यों रहस्य का पर्दा हट रहा है। नयी सच्चाई सामने आ रही है। अब जो नया राज खुल कर सामने आया है काफी हैरान कर देने वाला है। पता चला है कि राम रहीम और हनीप्रीत एक बच्चा पैदा करना चाहते थे। दोनों की मंशा थी कि हनीप्रीत राम रहीम का एक औलाद पैदा करे, जो कि बेटा हो। राम रहीम और हनीप्रीत इसी बच्चे को भविष्य में डेरे की कमान देना चाहते थे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ये खुलासा डेरा

» Read more

पीएम मोदी ने लॉन्च की सौभाग्य योजना, मार्च 2019 तक हर घर होगा रौशन, दिए जाएंगे 5 LED बल्ब, पंखा और बैटरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (25 सितंबर को) नई दिल्ली में प्रधानमंत्री बिजली सहज हर घर योजना- सौभाग्य की शुरुआत की। इसके तहत देशभर के गरीबों को सस्ती बिजली मुहैया कराई जाएगी। योजना के मुताबिक 31 मार्च 2019 तक हर घर तक बिजली पहुंचाकर उन्हें रौशन करना है। इसके अलावा हर घर को 5 एलईडी बल्ब, एक पंखा और एक बैटरी देने की योजना है। इस योजना से शहर और गांवों के गरीबों को फायदा मिलेगा। योजना के मुताबिक बिजली उपकरणों के मरम्मत का खर्च भी पांच साल तक सरकार उठाएगी।

» Read more

अरुण जेटली बोले- बिना खून बहाए हमने सुलझा लिया डोकलाम विवाद, लोग हैं हैरान

केंद्रीय वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कई लोगों को इस बात का अचंभा है कि हमने कैसे शांतिपूर्ण तरीके से डोकलाम विवाद को सुलझा लिया। उन्होंने कहा कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव से दूर जनता के बीच जाने और उन्हें जागरूक करने को कहा है। जेटली ने बताया कि पीएम मोदी ने कहा है कि कई बार विपक्ष के

» Read more
1 191 192 193 194 195 209