रोहिंग्या मुसलमानों पर बोलीं आंग सान सू ची: परेशान लोगों के लिए दुखी हैं, लेकिन आलोचना से नहीं डरते

म्यांमार में रोहिंग्या संकट पर अपनी पहली टिप्पणी में आंग सान सू ची ने आज कहा कि रखाइन प्रांत में फैले संघर्ष में जिन ‘‘तमाम लोगों’’ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उनके लिए मैं ‘‘दिल से दुख’’ महसूस कर रही हूं। सू ची ने अपनी टिप्पणी में यह भी उल्लेख किया कि रोहिंग्या मुस्लिमों को हिंसा के जरिए देश से विस्थापित किया गया। टीवी पर प्रसारित अपने संबोधन में सू ची ने ऐसे किसी भी ‘‘मानवाधिकार उल्लंघन’’ की निंदा की जिससे संकट में इजाफा हो सकता है।
» Read more