विधानसभा चुनाव से पहले शंकर सिंह वाघेला ने किया तीसेर मोर्चे का गठन, कहा- गुजरात में वैकल्पिक राजनीति संभव
घोषणा की। वाघेला ने इस तीसरे मोर्चे का नाम ‘जन विकल्प’ दिया है। एक संवाददाता सम्मलेन को संबोधित करेत हुए वाघेला ने कहा, “यह कहना मिथक है कि गुजरात में कोई वैकल्पिक राजनीतिक बल काम नहीं कर सकता।” पिछले महीने कांग्रेस के खिलाफ विद्रोह करने वाले वाघेला ने कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस से उकता गए हैं और एक विकल्प के लिए बेताब हैं। मालूम हो कि अभी पिछले दिनों ही कांग्रेस के पूर्व नेता शंकरसिंह वाघेला ने गुजरात विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था।
» Read more