शिमला गैंगरेप केस: कस्टडी में आरोपी की मौत के बाद IG और DSP समेत आठ पुलिसकर्मी गिरफ्तार

शिमला गैंगरेप मामले में सीबीआई ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आईजी और डिप्टी एसपी समेत 8 पुलिसवालों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत के बाद सीबीआई ने यह कदम उठाया है। आरोपी की मौत में आईजी जहूर एच जैसी और अन्य अफसरों की भूमिका के मद्देनजर उनसे पूछताछ की गई। 22 जुलाई को सीबीआई ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की थी। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक आईजी और डिप्टी एसपी मनोज जोशी व अन्य पुलिस अफसरों को शक के आधार पर गिरफ्तार

» Read more

मुंबई बारिश: टूटा 12 साल का रिकॉर्ड, अस्पताल में घुसा पानी, ट्रेन की पटरियां भी डूबीं

मुंबई में लगातार हो रही बारिश के कारण आम जनता की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शनिवार (26 अगस्त) से हो रही बारिश की वजह से शहर की कई सड़कों समेत अन्य जगहों पर पानी भर गया है। परेल स्थित किंग एडवर्ड अस्पताल में पानी भर गया है, हालांकि सभी मरीज सुरक्षित हैं।  कुछ ट्रेन स्टेशनों पर पानी भर जाने के कारण लोकल ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है। मुंबई पुलिस ने ट्वीट करके लोगों से अपील की है कि अगर वो कहीं फंस जाएं तो 100 नंबर पर

» Read more

डोकलाम पर विराम

यह अच्छी बात है कि भारत और चीन के बीच डोकलाम को लेकर चला आ रहा गतिरोध शांतिपूर्ण तरीके से दूर हो गया। सोमवार को दोनों देशों ने अपने-अपने सैनिकों को वहां से हटाने की घोषणा की, जहां वे एक-दूसरे के खिलाफ मध्य जून से जमे हुए थे। यह समाधान साफ तौर पर भारत के रुख की जीत है। भारत बराबर यही दोहराता रहा कि गतिरोध का हल राजनयिक तरीके से और बातचीत से निकाला जाए। लेकिन चीन इस पर अड़ा हुआ था कि पहले भारत अपने सैनिकों को अपनी

» Read more

इस महीने तीसरा रेल हादसा: अब बेपटरी हुई दुरंतो एक्सप्रेस

महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी से उतरे। घटना में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। आलनगांव-वासिंद के बीच कल्याण के पास हादसा हुआ है। रेसक्यू टीम मौके पर पहुंच चुकी है। हादसा सुबह 6 बजे के करीब हुआ। ज्यादातर लोग उस वक्त सो रहे थे। रेलवे के एक अन्य अधिकरी ने कहा कि यह दुर्घटना सुबह छह बजकर 35 मिनट पर आसनगांव रेलवे स्टेशन के पास हुई। ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा बचाव दल

» Read more

Ram Rahim Singh Case: बलात्‍कारी बाबा को 20 साल की जेल और 30 लाख का जुर्माना, हाई कोर्ट में करेगा अपील

Gurmeet Ram Rahim Singh Case: जैसे ही सजा सुनाई गई राम रहीम वहीं फर्श पर बैठ गए और रोने लगे। जेल के वार्डन ने राम रहीम को वहां से हटाया Gurmeet Ram Rahim Singh Rape Case LIVE: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने सोमवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को अपनी दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म करने और आपराधिक धमकी देने के अपराध में 20 साल कैद की सजा सुनाई है। राम रहीम को दो साध्वियों के साथ रेप के आरोप में 10-10 साल की

» Read more

Ram Rahim Singh Case LIVE UPDATE: सजा सुन बलात्कारी बाबा ने बनाया बीमारी का बहाना, मेडिकल टेस्ट में पाया गया फिट

बलात्कारी बाबा राम रहीम को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 10 साल की कैद सुनाई है। रोहतक के सुनेरिया जेल में बने स्पेशल कोर्ट में जज गुरदीप सिंह ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ये सजा सुनाई है। सजा सुनाए जाने के बाद बलात्कारी बाबा कोर्ट रूम में फर्श पर बैठकर जोर-जोर से रोने लगा। इससे पहले बाबा ने कोर्ट रूम में जज साहब से रो-रोकर, हाथ जोड़कर रहम की अपील की। राम रहीम के वकील ने जज से गुजारिश की कि राम रहीम समाजसेवी हैं, इसलिए उन्हें

» Read more

विधान सभा उपचुनाव नतीजे 2017 LIVE: दिल्ली में आप ने बीजेपी-कांग्रेस को हराया, आंध्र में टीडीपी की जीत

दिल्ली की बवाना विधान सभा सीट के लिए उप चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत मिल गयी है। आम आदमी पार्टी के राम चंदर ने बीजेपी के वेद प्रकाश को 24 वोटों से हरा दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार तीसरे स्थान पर रहे। वहीं आंध्र प्रदेश की नांदलाय सीट से टीडीपी उम्मीदवार ब्रह्मानंद रेड्डी को जीत मिली है। वहीं गोवा की दो सीटों पर बीजेपी को जीत मिली है। गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर और स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे क्रमशः पणजी और वालपोई सीट से चुनाव जीते हैं।

» Read more

न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा बने देश के 45वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई शपथ

न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा ने सोमवार(28 अगस्त) को देश के मुख्यन्याधीन पद की शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा देश के 45वें मुख्य न्यायाधीश हैं। न्यायमूर्ति जेएस केहर के बाद मुख्यन्यायाधीश पद की कमान उन्हें ही सौंपी गई है। 27 अगस्त को न्यायमूर्ति जे. एस. केहर सेवानिवृत्त हो गए थे। न्यायमूर्ति केहर ने प्रधान न्यायाधीश पद पर अपने उत्तराधिकारी के रूप में न्यायमूर्ति मिश्रा के नाम की सिफारिश की थी। वहीं न्यायमूर्ति मिश्रा 14 महीने तक प्रधान न्यायाधीश पद पर रहेंगे। दो

» Read more

RJD ‘Bjp Bhagao Desh Bachao’ Rally LIVE: बिहार सीएम पर राबड़ी का हमला- हत्यारे हैं नीतीश कुमार

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने रविवार को गांधी मैदान में राजद द्वारा आयोजित ‘भाजपा भगाओ-देश बचाओ’ रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश हमारे चाचा थे और रहेंगे परंतु वे अच्छा ‘चाचा’ नहीं हैं। उन्होंने नीतीश के जनता दल (युनाइटेड) को नकली जद (यू) बताते हुए कहा कि असली जद (यू) शरद चाचा का है।  तेजस्वी ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राजद द्वारा आयोजित ‘भाजपा भगाओ-देश बचाओ’ रैली में आए लोगों को

» Read more

कश्मीर: पुलवामा में आतंकी हमला, आठ सुरक्षाकर्मी शहीद

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने शनिवार तड़के पुलिस परिसर पर हमला किया, जिसके बाद आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इसमें दो आतंकवादियों को मार गिराया गया जबकि सीआरपीएफ के चार जवानों सहित आठ सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और पुलवामा मुठभेड़ में मारे गए जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।   पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और वहां रह रहे पुलिसकर्मियों के परिवारों को

» Read more

राम रहीम को कोर्ट से भगाने का था प्लान, फेल हुआ तो गार्ड ने फोन पर दिया हिंसा का निर्देश

राम रहीम का समर्थन करने वाले हरियाणा पुलिस में भी मौजूद थे। इस बात का पता गुरमीत राम रहीम के दोषी साबित होने के बाद पता चला। खबरों के मुताबिक, सात लोगों ने राम रहीम के दोषी साबित होने के बाद उसको वहां से भगाने की कोशिश की थी। इसके लिए बाकी पुलिसवालों और सिक्योरिटी गार्ड से उन लोगों की झड़प भी हो गई थी। जिसके चलते वे अपने प्लान में फेल हो गए। फेल होने के बाद कथित रूप से उन लोगों ने ही किसी को फोन किया और

» Read more

स्मार्ट सिटी को टक्कर देता है सिरसा का डेरा सच्चा सौदा: पानी के अंदर रेस्तरां, फाइव स्टार होटल, हेलिपैड

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम के सिरसा केा डेरा किसी स्मार्ट सिटी से कम नहीं है। यह आप उन सभी चीजों को लुत्फ उठा सकते हैं जो कि किसी फाइव स्टार हॉटल में भी शायद न मिले। सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में द शाइनिंग मैजिक ग्रैंड रिसोर्ट, मनोरंजन पार्क, सिनेमा हॉल, पेट्रोल पंप, सुपरस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल, आईटी कॉलेज, इंटरनेशनल स्कूल, गर्ल्स कॉलेज, दैनिक अखबार, मासिक पत्रिका और अपना चैनल भी है। इस डेरे में आपको हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध होगी जो कि किसी स्मार्ट सिटी में

» Read more

हरियाणा हिंसा पर कोर्ट का मोदी पर निशाना- वह देश के पीएम हैं, बीजेपी के नहीं

राम रहीम पर सुनवाई के बाद हुई हिंसा पर हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को भी फटकार लगाई। इस फटकार में पीएम नरेंद्र मोदी का भी नाम आ गया। दरअसल, कोर्ट में केंद्र सरकार के वकील ने कहा था कि शुक्रवार (25 अगस्त) को हुई हिंसा राज्य का मामला था। इसपर हाई कोर्ट के जज ने कहा कि मोदी बीजेपी के नहीं देश के प्रधानमंत्री हैं और उनकी भी कुछ जिम्मेदारी बनती है। जज ने आगे पूछा कि क्या हरियाणा भारत का हिस्सा नहीं है? इतना ही नहीं हाई कोर्ट

» Read more

बलात्कारी बाबा राम रहीम के समर्थन में BJP MP, कहा- भारतीय संस्कृति को बदनाम करने की साजिश

साध्वी से रेप के दोषी राम रहीम के समर्थन में बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज आ गये हैं। साक्षी महाराज ने कहा है कि भारत की संस्कृति को बदनाम करने की साजिश हो रही है। साक्षी महाराज ने कहा कि राम रहीम पर एक महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाये हैं, लेकिन उनके पीछे करोड़ों लोग खड़े हैं उनकी आवाज क्यों नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर इससे भी बड़ी कोई वारदात होती है तो इसके लिए सिर्फ डेरा के समर्थक ही जिम्मेदार नहीं होंगे बल्कि

» Read more

जम्मू कश्मीर एनकाउंटर में पांच जवान शहीद, अबतक दो आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पिछले 12 घंटे से एनकाउंटर चल रहा है। इसमें अबतक सुरक्षाबल के पांच जवान शहीद हो गए हैं। वहीं दो आतंकियों को मार गिराया गया है। पांच में सीआरपीएफ के दो जवान और तीन पुलिसवाले शामिल हैं। यह एनकाउंटर शनिवार (26 अगस्त) को सुबह 4 बजे के करीब शुरू हुआ था। जिस जगह आतंकी घुसे थे वहां काफी लोग भी रहते हैं। सुरक्षा बल ने सबसे पहले उन लोगों को वहां से निकाला था। पुलिस के मुताबिक, आतंकवादी शनिवार तड़के 3.04 बजे पुलवामा जिले की

» Read more
1 202 203 204 205 206 209