आज नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में चुनाव अधिकारी को जो कागज सौंपा उसमें होता क्या है, जानें पूरी बात,
लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्ति को फार्म-2 ए जमा करना होता है. यह छह पेज का फार्म होता है.इस फार्म के छह भाग होते हैं. इसके पहले भाग में उम्मीदवार को संसदीय क्षेत्र का नाम, उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम और अपने पते के अलावा इस बात की भी जानकारी देनी होती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. उन्होंने तीसरी बार इस सीट से पर्चा भरा है. वो 2014 में पहली बार इस सीट से चुने गए थे.
» Read more