अजलान शाह कप: कनाडा को 7-3 से हराकर भारत फाइनल में, कोरिया से होगा मुकाबला
इपोह: भारत ने मलेशिया में खेले जा रहे 28वें सुल्तान अलजान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट (Sultan Azlan Shah Cup) के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. उसने बुधवार को स्ट्राइकर मनदीप सिंह ( Mandeep Singh) की हैट्रिक की मदद से कनाडा को 7-3 से हराया. मनदीप ने 20वें, 27वें और 29वें मिनट में गोल दागे. उन्हें हैट्रिक के लिए मैन आफ द मैच चुना गया. हॉफटाइम में भारत 4-0 से आगे था. भारत के लिए मनदीप के अलावा, वरुण कुमार, अमित रोहिदास, विवेक प्रसाद और नीलाकांता शर्मा ने गोल किए.
» Read more