मुख्यमंत्री की बेटी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगे 1,000 किसान, नामांकन भरने की हो रही है तैयारी
करीमनगर: तेलंगाना की निजामाबाद लोकसभा सीट से करीब 1,000 किसान नामांकन पत्र दायर करने की कथित तौर पर योजना बना रहे हैं. निजामाबाद से के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता सांसद हैं. यहां के किसान सत्तारूढ़ पार्टी टीआरएस पर हल्दी और लाल ज्वार का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगा रहे हैं. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सोमवार को नामांकन पत्र भरने के पहले दिन किसानों समेत कई लोगों ने करीब 40 नामांकन पत्र लिए. कुछ किसानों ने बताया कि उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराने
» Read more