VIDEO: हर वक्त उबलता रहता है इस तालाब का खून, कहा जाता है ‘नर्क का द्वार’

दुनियाभर में ऐसी बहुत सी जगह हैं जो अपने आप में काफी अजीबोगरीब और रहस्मयी हैं। हम में से हर कोई ऐसी जगहों पर रहना या घूमाना पसंद करता है जो सुरक्षित भी हों लेकिन इस धरती पर बहुत सी ऐसी जगह हैं जो इंसानों के लिए खतरनाक मानी जाती हैं। उन जगहों पर इंसानों का जीवन हमेशा खतरे में रहता है। इनमे से कुछ खतरनाक स्थानों में आज भी लोगों को जाने की मनाही है। चलिए आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जिसे नर्क का द्वार कहा जाता है। हम बात कर रहे हैं जापान की खूनी तालाब की।

जापान में ब्लडी पॉन्ड प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। जापान के इस तालाब में लोगों के जाने की मनाही है क्योंकि इस तालाब के पानी का तापमान 194 फैरेनहाइट रहता है। लोगों का मानना है कि इस तालाब में खून उबलता रहता है।

ऐसा इसलिए कहा जाता है कि क्योंकि इस तालाब के पानी का रंग लाल है, जो देखने पर खून की तरह लगता है। हालाकिं पानी का रंग लाल होने की वजह लोहा और नमक है। इस तालाब के गर्म पानी में अधिक मात्रा में लोहा और नमक मौजूद है, जिसकी वजह से पानी लाल दिखाई देता है। बावजूद इसके लोग इसे आज भी खून ही मानते हैं।

तालाब के लाल रंग के पानी को उबलता देख लोग इसे नर्क का द्वार भी मानते हैं। यह नर्क का द्नार है या नहीं इसके बारे में कोई नहीं जानता लेकिन लोग इस धारणा की वजह से इस उबलते पानी से दूरी बनाए रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *