रातों-रात इन दो बोल्ड सींस से मंदाकिनी ने बॉलीवुड में मचा दिया था तहलका

फिल्मों में इन दिनों खूब बोल्ड सींस यूज किए जाते हैं। कभी वे स्क्रिप्ट की मांग होते हैं, तो कई बार उन्हें तड़का लगाने को इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ये 30-32 साल पहले आम नहीं होता था। तब बोल्ड सींस फिल्माना और उनका हिस्सा बनना बहुत बड़ी बात होती थी। बोल्ड सींस करने वाले/वाली को लेकर हर जगह तरह-तरह की बातें होती थीं। फिल्म एक्ट्रेस मंदाकिनी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। दो सींस उनके लिए कंट्रोवर्सी का कारण बन गए थे।

यह बात ‘राम तेरी गंगा मैली’ के सींस से जुड़ी है। यह फिल्म 1985 में रिलीज हुई थी। मंदाकिनी इसमें गंगा के किरदार में थीं। उनके अपोजिट राजीव कपूर लीड रोल (नरेन सहाय) में थे। वह फिल्म के डायरेक्टर राजकपूर के बेटे थे।

यह फिल्म बड़ी ब्लॉकबस्टर थी। लेकिन इसे कंट्रोवर्सी का सामना भी करना पड़ा था। कारण फिल्म के कुछ बेहद बोल्ड सींस थे। एक सीन में मंदाकिनी झरने के पास सफेद साड़ी में नहाते दिखाई गई थीं। दूसरा सीन बच्चे को स्तनपान कराने का था।

मंदाकिनी के इन दोनों सींस पर रातों-रात बॉलीवुड में तहलका मच गया था। सबने खूब हो-हल्ला किया। आलोचना भी हुई थी। कुछ लोगों ने इन्हें भद्दे और वाहियात सींस बताया था। मगर जो होना था वह हो चुका था। मंदाकिनी फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। अब वह लोगों को योग की ट्रेनिंग देती हैं। धार्मिक गुरु दलाई लामा को फॉलो करती हैं और अपने पति और बच्चों के साथ सामान्य जिंदगी जी रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *