नरेंद्र मोदी-अमित शाह की मौजूदगी में बिप्लव देव ने ली त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिप्लव देव ने आज (नौ मार्च) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। भारतीय जनता पार्टी ने इसी के साथ पूर्वोत्तर राज्य में पहली सरकार बनाई है। समारोह राजधानी अगरतला के राइफल ग्राउंड में 12 बजे शुरु हुआ था। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समेत अन्य मेहमान शामिल हुए। जिष्णु देब बर्मन राज्य के नए उप-मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने भी कार्यक्रम के दौरान अपने पद की शपथ ली। देब समेत कार्यक्रम में नौ मंत्रियों ने शपथ ली है। इससे पहले, छह मार्च को देव ने राज्यपाल तथागत रॉय संग मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। रॉय ने इसी के बाद उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। शपथ समारोह के कार्यक्रम के लिए माणिक सरकार को भी न्यौता भेजा गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार लिया। वहीं, वामपंथी दलों ने कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर ऐतराज जताया। आपको बता दें कि भाजपा और इंडिजीनियस पीपल्स पार्टी ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के गंठबंधन ने बीते हफ्ते विधानसभा चुनाव के नतीजों में जीत हासिल की थी। 25 सालों से यहां पर माकपा सत्ता में बनी हुई थी। 60 सीटों के लिए हुए ताजा चुनाव में भाजपा के खाते में 35 सीटें आईं, जबकि आईपीएफटी को आठ सीटें मिली थीं।

 

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यपाल ने बिप्लव कुमार देब को सीएम पद की शपथ दिलाई, जबकि अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद के लिए शपथ थी। कार्यक्रम को लेकर माणिक सरकार को भी न्यौता भेजा गया था। ऐसे में उन्होंने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। राज्य के पूर्व सीएम सरकार को गुरुवार (आठ मार्च) को बिप्लव के साथ पार्टी के नेता राम माधव न्यौता देने गए थे।

पीएम ने इस मौके पर अपने भाषण की शुरुआत स्थानीय भाषा में की। उन्होंने कहा, “त्रिपुरा में आज फिर से दिवाली आई है। विकास की उमंग और उत्साह पैदा हुआ है। बिप्लब देव और उनकी टीम को मेरी ओर से बधाई। यह चुनाव लंबे वक्त तक याद रहेगा। इतिहास भी इसे याद रखेगा, क्योंकि त्रिपुरावासियों ने इतिहास रचा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *