त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे पर एक नज़र

त्रिपुरा में भाजपा 35 सीटें जीत चुकी हैं, वहीं उसकी गठबंधन सहयोगी आईपीएफटी ने 8 सीटें जीती हैं। दोनों की कुल सीटें जोड़ दी जाए तो ये संख्या 43 होती है जो बहुमत से काफी ज्यादा है। त्रिपुरा में लेफ्ट के खाते में केवल 14 सीटें आई हैं और वह 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य की 60 विधानसभा सीटों में से 59 पर मतदान हुआ था। एक सीट पर माकपा उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

  • TRIPURA (59/60)
PARTIES LEADS WON
BJP+IPFT 0 43
Left Front 1 15
INC 0 0
OTH 0 0

नागालैंड में नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने 24 सीटें जीती हैं और तीन पर आगे है। एनडीपीपी के खाते 14 सीटें आई हैं और वह दो पर आगे है। एनडीपीपी की सहयोगी भाजपा 9 सीटें जीत चुकी है और दो सीटों पर आगे है। अभी तक जो परिणाम आए हैं उसके हिसाब से एनपीएफ तथा एनडीपी-भाजपा गठबंधन को 27-27 सीटें मिलती दिख रही हैं। ये संख्या बहुमत के आंकड़े से तीन कम है।

  • NAGALAND (59/60)
PARTIES LEADS WON
NDPP + BJP 0 29
NPF 0 27
OTH 1 2
INC 0 0

 

मेघालय में सभी 59 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। यहां किसी दल को बहुमत नहीं मिला है। कांग्रेस 21 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भारतीय जनता पार्टी को यहां सिर्फ 2 सीटें मिली हैं। वहीं एनपीपी को 19 सीटें मिली हैं।

  • MEGHALAYA (59/60)
PARTIES LEADS WON
INC 0 21
NPP 0 19
OTH 0 17
BJP 0 2

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *