पति के ही दो अफगानी दोस्तों ने किया एक विदेशी महिला का गैंगरेप और अप्राकृतिक यौनाचार, दोनो गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में एक विदेशी महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। गैंगरेप के दो आरोपी भी अफगानी बताए जा रहे हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दोनों अफगानी युवकों को महिला के साथ गैंगरेप और अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में गिरफ्तार किया है। 37 साल की एक कजाकिस्तानी महिला ने इन दोनों युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। गिफ्तार किये गये दोनों युवक बालीमारान इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों युवकों के नाम जमशेद खान और जरमल खान है जिनकी उम्र 34 और 40 साल है।

पीड़िता के बारे में बताया जा रहा है कि वो दिल्ली के हौज खास इलाके की रहने वाली है। पुलिस का कहना है कि बीते 26 मार्च (सोमवार) को पीड़िता ने पुलिस से संपर्क कर अपनी आपबीती बतलाई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले उसका मेडिकल टेस्ट करवाया जिसमें उसके साथ बलात्कार की पुष्टि हुई। जिसके बाद दोनों अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ 6 अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पीड़ित महिला के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक वो पिछले करीब एक साल से यहां रह रही थी। महिला की शादी पांच साल पहले एक कश्मीरी युवक के साथ हुई थी। दुष्कर्म के दोनों आरोपी इस महिला के पति के दोस्त बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना के दिन महिला घर पर अकेली थी। इसी मौके का फायदा उठाकर दोनों युवकों ने इस अपराध को अंजाम दिया। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर साकेत कोर्ट में पेश किया गया जहां दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *