UP नगर निकाय चुनाव नतीजे 2017 LIVE: BJP 10 सीटों पर आगे, बसपा को 5 सीट पर बढ़त

UP Nagar Nigam Election Result 2017/UP Municipal Election Result 2017 Live Updates: उत्‍तर प्रदेश के ‘मिनी विधानसभा’ यानी नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। मेयर पद के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने 10 सीट पर बढ़त बना रखी है। वहीं बसपा के उम्‍मीदवार 5 सीट पर आगे चल रहे हैं। इस चुनाव के नतीजे राज्‍य के प्रमुख विरोधी दल समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का भविष्‍य तय करेंगे। विधानसभा चुनाव में सपा-बसपा की बुरी तरह हार हुई थी। सत्‍ताधारी भारतीय जनता पार्टी को जहां विधानसभा चुनाव वाला प्रदर्शन दोहराने की उम्‍मीद है तो विरोधियों के अनुसार जनता इस चुनाव में अपनी ‘गलती’ नहीं दोहराएगी। नतीजों की लेटेस्‍ट अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं।

राज्‍य के 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 439 नगर पंचायतों में चुनाव तीन चरणों में कराया गया था। कुल मिलाकर तीन चरणों के मतदान का प्रतिशत औसतन 52.5 प्रतिशत रहा। यह 2012 के चुनाव के 46.2 से करीब छह प्रतिशत ज्यादा है। मतदान को लेकर सबसे ज्यादा उदासीनता शहरों में देखने को मिली। सबसे कम मतदान नगर निगमों में हुआ, वहीं नगर पंचायतों में अच्छा उत्साह देखने को मिला। नगर निगमों में जहां करीब 41.26 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, वहीं पालिका परिषद में 58 प्रतिशत और नगर पंचायतों में 68.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Here’s Live Updates of UP Nagar Nigam Election Result 2017/UP Municipal Election Result 2017

– राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को इतिहास बनने जा रहा है। आज शहर को पहली महिला महापौर मिलेगी। लखनऊ के इतिहास में आज तक कोई भी महिला महापौर की कुर्सी पर नहीं बैठी। आजादी के बाद पहली बार लखनऊ की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। लखनऊ में भाजपा की तरफ से संयुक्ता भाटिया, सपा से मीरा वर्धन तलवार, बसपा से बुलबुल गोदियाल और कांग्रेस से प्रेमा अवस्थी मैदान में हैं।

– गाजियाबाद में फिर आगे निकली बसपा। मथुरा में कांग्रेस ने बनाई बढ़त। ताजा स्‍कोर बीजेपी- 10, एसपी- 00, बीएसपी- 05, कांग्रेस- 01, अन्य- 00

– पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तीन वार्ड के नतीजे आए, दो सीटों पर एसपी और 1 पर कांग्रेस की जीत हुई। वहीं मेयर चुनाव में अलीगढ़ में 200 से बसपा आगे चल रही है।

– नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव: कुल 198 सीटों में से 22 के रुझान आए।बीजेपी- 14, एसपी- 03, बीएसपी- 01, कांग्रेस- 0, अन्य- 04 । वहीं मेयर चुनाव में इलाहबाद में बीजेपी की अभिलाषा गुप्ता पीछे चल रही हैं। ताजा स्कोर- बीजेपी 11, एसपी 0, बीएसपी 5, कांग्रेस 0 सीट पर आगे।

– ताजा रुझानों में भाजपा ने कांग्रेस से बढ़त छीन ली है। अब बीजेपी 16 में से 11 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बसपा ने 5 सीटों पर बढ़त बरकरार रखी है।

– सभी 16 नगर निगमों के रुझान आए, बीजेपी 12 सीटों पर आगे, 3 सीटों पर आगे हुई बीएसपी, 1 सीट पर कांग्रेस।

– मथुरा में पहले राउंड के बाद बीजेपी 355 वोट से आगे, कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार मोहन सिंह 5632 वोट, बीजेपी के मेयर उम्मीदवार मुकेश आर्य 5987 वोट ( पोस्टल बैलट में कांग्रेस 17 वोट से आगे थी)।

– अयोध्‍या के बृहस्‍पति कुंड वार्ड से निर्दलीय उम्‍मीदवार हरिराम खजांची सिर्फ एक वोट से जीते। मेयर पद चुनाव में फिरोजाबाद में बीजेपी ने वापसी की, 1100 वोट से बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रही हैं। कुल 16 सीटों में से भाजपा 11 सीट पर आगे है। बसपा को 4 सीट पर बढ़त मिली हुई है।

– नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में अभी तक कुल 198 सीटों में से 20 के रुझान आए हैं। भाजपा 14 सीट पर आगे चल रही है। स्‍कोर इस प्रकार है:

बीजेपी- 14, एसपी- 02, बीएसपी- 0, कांग्रेस- 0, अन्य- 04

– ताजा रुझानों के अनुसार, भाजपा फिर 10 सीट पर आगे चल रही है। दो घंटे का वक्‍त गुजर जाने पर बसपा ने पांच सीट पर बढ़त बना रखी है। कांग्रेस को मथुरा सीट पर बढ़त मिली हुई है।

– गाजियाबाद में बसपा उम्‍मीदवार ने बीजेपी उम्‍मीदवार को पीछे छोड़ दिया है। अब बसपा की कुल बढ़त 6 सीट पर है। भाजपा अब 9 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस एक सीट पर आगे है।

– बसपा ने आगरा में भी मेयर पद पर बढ़त बना ली है। इसके अलावा झांसी, फिरोजाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़ पर बसपा पहले से ही आगे चल रही है। यानी भाजपा की बढ़त अब 10 सीट पर सीमित रह गई है।

– नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में कुल 198 सीटों में से 15 के रुझान आए हैं। भाजपा ने 10 सीट तो सपा ने 2 सीट पर बढ़त बना रखी है। अन्‍य/निर्दलीय को 3 सीट पर बढ़त हासिल है।

– म‍थुरा में कांग्रेस प्रत्‍याशी मोहन सिंह ने बढ़त बना ली है। अभी तक यहां भाजपा के उम्‍मीदवार आगे चल रहे थे। यानी अब भाजपा कुल 11 सीटों पर आगे है, बसपा 4 सीट पर और कांग्रेस ने 1 सीट पर बढ़त बनाई है।

– यूपी निकाय चुनाव की मतगणना जारी, सभी 16 मेयर सीटों के आए रुझान, बीजेपी सबसे आगे। बीजेपी- 12, एसपी-0, बीएसपी-4 (झांसी, फिरोजाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़), कांग्रेस-0, अन्य-0

– मुरादाबाद में भाजपा के मेयर उम्‍मीदवार 1000 से ज्‍यादा वोट से आगे चल रहे हैं। बसपा दूसरे जबकि सपा तीसरे नंबर पर है। भाजपा ने पीलीभीत में भी बढ़त बना रचीा है। भाजपा के उम्‍मीदवारों ने मेरठ, सहारनपुर, लखनऊ, गाजियाबाद और गोरखपुर में भी बढ़त बना रखी है।

– बसपा ने अलीगढ़, झांसी, फिरोजाबाद, सहारनपुर में बढ़त बना ली है। अब भाजपा की बढ़त 12 सीटों पर बनी हुई है।

– मेयर पद चुनाव में फिरोजाबाद से सपा और अलीगढ़-सहारनपुर से बसपा आगे चल रही है। बाकी 13 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है।

– अलीगढ़ में बसपा ने भाजपा उम्‍मीदवार को पीछे छोड़ दिया है। फिलहाल भाजपा को 12 सीट पर बढ़त हासिल है। बसपा को अलीगढ़ के अलावा सहारनपुर में भी बढ़त मिली है।

– मेयर चुनाव में मथुरा सीट पर कांग्रेस का खाता खुला। बीजेपी को पीछे छोड़ कर अब कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। कुल 16 में से बीजेपी अब 13 सीट पर आगे है। सपा, बसपा व कांग्रेस को एक सीट पर बढ़त।

– सभी 16 सीटों के रुझान आ गए हैं। भाजपा ने 14 सीट पर बढ़त बनाई है। सपा-बसपा एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं। आगरा से बीजेपी के प्रत्याशी नवीन जैन, अलीगढ़ से बीजेपी के उम्मीदवार राजीव अग्रवाल, फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी सावित्री गुप्ता, इलाहाबाद से बीजेपी की अभिलाषा, गोरखपुर से बीजेपी के सीताराम, वाराणसी और मथुरा में भी बीजेपी के मेयर प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

– बसपा ने सहारनपुर सीट पर बढ़त बना ली है। कुल 16 में से 15 सीटों के रुझान आए हैं। 13 सीट पर भाजपा आगे हैं व एक पर सपा व बसपा के उम्‍मीदवार ने बढ़त बना रखी है।

– मेयर पद पर सपा ने फिरोजाबाद सीट पर बढ़त बना रखी है। अब तक 15 सीटों के रुझान आए हैं जिसमें से भाजपा 14 सीटों पर आगे चल रही है। सिर्फ बरेली का रुझान नहीं आया है।

– ताजा रुझानों के अनुसार, मेयर पद की 16 में से 13 सीटों पर भाजपा के उम्‍मीदवार आगे चल रहे हैं। नगर पालिका अध्‍यक्ष में अब तक 8 सीटों के रुझान आए हैं जिनमें बीजेपी 6 सीटों पर आगे हैं और सपा को एक सीट पर बढ़त मिली है। अन्‍य को एक सीट पर बढ़त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *