UP नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2017: कब और कहां देखें लेटेस्‍ट नतीजे, जानिए

UP Nagar Nigam Election/Chunav Result 2017: उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव की मतगणना एक दिसंबर को सुबह आठ बजे से होगी। परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे। चुनाव का तीसरा और अंतिम चरण बुधवार को संपन्न हो गया। इसी के साथ 26 जिलों में 233 निकायों में महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 4,299 वाडरें में पार्षद और सभासद प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटियों में कैद हो गए। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, कुल मिलाकर तीन चरणों के मतदान का प्रतिशत औसतन 52.5 प्रतिशत रहा। यह 2012 के चुनाव के 46.2 से करीब छह प्रतिशत ज्यादा है। विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद राज्‍य में भारतीय जनता पार्टी के हौसले बुलंद हैं। दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी निकाय चुनावों के जरिए यूपी में अपना पकड़ मजबूत करना चाह रहे हैं।

कब आएगा UP नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2017?

वोटों की गिनती शुक्रवार, एक दिसंबर को सुबह आठ बजे से होगी। परिणाम भी शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे।

कहां देखें उत्‍तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2017?

नतीजों पर लेटेस्‍ट अपडेट AKN News ऑनलाइन आपको देता रहेगा। विजेताओं की सूची भी हम आपको मुहैया कराएंगे। इसके अलावा चुनाव आयोग की वेबसाइट से भी नतीजों की जानकारी ली जा सकती है।

पहले और दूसरे चरण की तरह ही आखिरी चरण में भी मतदाता सूची में गड़बड़ी का मुद्दा छाया रहा। कई जगहों पर मतदाता सूची में नाम न होने की वजह से लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें भी मिलीं। कई जगहों पर असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। बाराबंकी शहर कोतवाली के पीर वटावन के वार्ड 26 में पुलिस ने मतदाताओं पर जमकर लाठियां बरसाई और एजेंटों की कुर्सियां तोड़ डाली। इसके बाद जनता ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

दूसरी तरफ सहारनपुर के नानौता नगर पंचायत क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी वोट डालते तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया, जबकि जौनपुर के दो वाडरें में करीब 500 लोगों के नाम गायब होने के बाद लोगों ने प्रदर्शन किया। मतदाता सूची में नाम न होने के बाद सरस्वती कॉलेज के बूथ संख्या 151 पर लोगों ने प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *