UP नगर निकाय चुनाव 2017: योगी आदित्यनाथ के लिए लिटमस टेस्ट, 22 नवंबर से मतदान, 1 दिसंबर को नतीजे

बुधवार (22 नवंबर) को उत्तर प्रदेश नगर पालिकाओं, नगर निकायों और नगर परिषदों के चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान होगा। लोक सभा चुनाव (2014) और विधान सभा चुनाव (2017) के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) स्थानीय चुनाव में अपना दम दिखाना चाहेगी। वहीं विधान सभा चुनाव में बुरी तरह हार का सामना करने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) इन चुनाव के माध्यम से जमीनी स्तर पर अपना खोयी जमीन वापस पाने की कोशिश करेंगे। आइए आपको बताते हैं इस महत्वपूर्ण चुनाव से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां।

राज्य में कुल 16 नगर निगमों, 198 नगर पालिकाओं और 438 नगर पंचायतों के चुनाव होने हैं। चुनाव के नतीजे एक दिसंबर को आएंगे। ये चुनाव कुल तीन चरणों में होंगे।  पहले चरण में राज्य के 24 जिलों में 22 नवंबर को मतदान होगा। दूसरे तरण में राज्य के 25 जिलों के मतदाता 26 नवंबर को मतदान करेंगे। तीसरे चरण में 29 नवंबर को बाकी 26 जिलों के मतदाता स्थानीय चुनाव के लिए मतदान करेंगे। इन चुनाव में 3.32 करोड़ मतदाता 36,269 मतदान बूथ पर वोट डालेंगे जिसके लिए कुल 11,389 मतदान केंद्र बनाए गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *