UPTET 2017 Result: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम जल्द, यहां देखें

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2017 के नतीजे 30 नवंबर, 2017 को घोषित हो सकते हैं। शिक्षक पात्रता परीक्षा बीते 15 अक्टूबर को हुई थी। नवंबर महीने में ही इसकी उत्तर कुंजी भी जारी की गई थी। उम्मीदवारों को अब नतीजों की घोषणा का इंतजार है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणाम 30 नवंबर को जारी किए जा सकते हैं। नतीजे घोषित होने पर उम्मीदवार, उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट

www.upbasiceduboard.gov.in पर इन्हें चेक कर सकते हैं। राज्य में शिक्षक बनने के लिए UPTET पास करना अनिवार्य है। बता दें UPTET 2017 के लिए लगभग 10,09,347 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से लगभग 32,587 एप्लीकेशन्स रद्द हुई थीं। परीक्षा में लगभग 9.76 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।

UPTET परीक्षा में दो पेपर हुए थे। पेपर 1, कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षक उम्मीदवारों के लिए और पेपर 2 में कक्षा 6 से 8वीं के शिक्षक उम्मीदवारों के लिए सवाल पूछे गए थे। सभी सवाल वैकल्पिक (ऑब्जेक्टिव) टाइप थे। परीक्षा का आयोजन लगभग 1,634 परीक्षा केंद्रो पर हुआ था। इस परीक्षा को पास करने के बाद ही उम्मीदवार प्राइमरी या अपर प्राइमरी शिक्षक बनते हैं। चलिए अब जानते हैं नतीजों की घोषणा पर कैसे आप अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *