लड़कियों को नैतिकता का पाठ देते बीएचयू वीसी का विडियेा वायरल

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के वीसी जीसी त्रिपाठी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। जीसी त्रिपाठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह छात्राओं को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। छात्राओं और वीसी के बीच यूनिवर्सिटी में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ और फिर मुद्दे को लेकर धरना प्रदर्शन में लड़कियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर बातचीत चल रही थी। इस बातचीत के दौरान जीसी त्रिपाठी छात्राओं को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए सुने जा सकते हैं। वीडियो में त्रिपाठी को यह कहते हुए सुना जा सकता है- “क्यों तुम लोग धरने पर गई थीं और यूनिवर्सिटी का नाम खराब किया? कोई भी धर्म की बात करने का अधिकार उसे है जो खुद धर्म पर चले। तुम ये बताओ क्या लड़कियों ने धर्म का पालन किया… कि एक लड़की की अस्मिता को लेकर बाजार पहुंच गईं।”

इसके अलावा वीसी को लाठीचार्ज की बात पर भी कई बातें कहते हुए सुना जा सकता है। छात्रा जब बीसी से लाठीचार्ज को लेकर सवाल करती हैं तो वीसी छात्रा से ही सवाल करते हुए सुने जा सकते हैं- “तुम लड़की को ले आओ, जिन पर लाठी चली हो। दो लड़की ले आओ जिनको लाठी लगी हो। अपनी गलती कोई नहीं मानता। तुमने क्यों नहीं समझाया उन्हें।” लाठीचार्ज पर सवाल उठाने के बाद लड़की वीसी से पूछती है कि आप धर्म से बताइए कि लड़कियों पर लाठी चार्ज हुआ था या नहीं? इस सवाल के जवाब में वीसी, छात्रा को ही नैतिकता और धर्मा का पाठ पढ़ाने लग जाते हैं।

खबरों के मुताबिक यह वीडियो बीते बुधवार (27 सितंबर, 2017) को शूट किया गया था। बुधवार को यूनिवर्सिटी के वीसी जीसी त्रिपाठी ने हॉस्टल की लड़कियों के साथ त्रिवेणी कॉम्प्लेक्स में बैठक की। इसके अलावा वीडियो में वीसी को और भी कई बातें कहते हुए सुना जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *