VIDEO: जब महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको कर दिया था हैरान

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 जनवरी से टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज को लेकर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली काफी उत्साहित हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 जनवरी से टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज को लेकर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली काफी उत्साहित हैं। विराट ने हाल ही में कहा था कि वह साउथ अफ्रीका में सीरीज जीतना चाहेंगे। बता दें कि आज तक भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है, अगर कोहली की कप्तानी में टीम ऐसा करने में कामयाब रहती है तो वह अपनी कप्तानी में एक और इतिहास रच देंगे। विराट से पहले महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान थे, लेकिन 30 दिसंबर(यानी आज के ही दिन) 2014 को उन्होंने अचानक ही टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने का फैसला कर लिया। धोनी का यह फैसला सुन फैंस के साथ-साथ खिलाड़ी भी हैरान रह गए थे। मैच से पहले शायद ही किसी ने सोचा होगा कि महेंद्र सिंह धोनी यह अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे हैं। धोनी ने अपने सन्यास की जानकारी किसी को नहीं दी थी। महेंद्र सिंह धोनी के लिए दिसंबर का महीना बेहद ही खास है। धोनी ने अपना पहला टेस्ट 2 दिसंबर 2005 को खेला था, जबकि आखिरी बार सफेद जर्सी में भी वह 30 दिसंबर 2014 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते नजर आए थे।

वनडे और टी-20 के मुकाबले धोनी का प्रदर्शन टेस्ट मैचों में औसत ही रहा। यही वजह है कि कई दिग्गजों का मानना था कि धोनी टेस्ट के लिए नहीं बने हैं। 90 टेस्ट मैच में 4876 रन बनाने वेले धोनी ने कई बार टीम को विपरीत परिस्थितियों से निकाला भी था। धोनी ने अपना आखिरी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में ही खेला था। साल 2014 में जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी तो पहली दो मैच हारने के बाद धोनी ने तीसरे टेस्ट मैच ड्रॉ कराया और अपनी सन्यास की घोषणा कर दी।

अपनी आखिरी पारी में धोनी ने 24 रन बनाए थे। धोनी के टेस्ट क्रिकेट से जाने के बाद कुछ युवाओं को भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला। धोनी के जाने के बाद रिद्धिमान शाह लगातार टेस्ट मैचों में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा टीम में कई बार पार्थिव पटेल की भी वापसी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *