VIDEO: दोस्त से मिलने गयी थी लड़की, हुई रेप की कोशिश, वीडियो बना कर दिया वायरल

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पर 19 साल की कॉलेज की एक लड़की पर उसके ही दोस्त ने हमला किया और रेप करने की कोशिश की। आरोपी शख्स ने अपने दोस्तों की मदद से पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद कथित रूप से इन लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। ये वीडियो वायरल हो गया है। ये वीडियो काफी दर्दनाक प्रतीत होता है। लड़की चिल्ला रही है, और बार बार भागना चाहती है लेकिन आरोपी शख्स उसे पकड़ लेता है और मोबाइल की ओर देखकर वीडियो भी बनाता है। ये शख्स उसके कपड़े उतारने की कोशिश करता है, पीड़िता के साथ रेप करने की कोशिश करता दिख रहा है। बीच में एक दूसरी लड़की पीड़िता की मदद करने भी आती है। लेकिन आरोपी उसे भी झटक देता है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कहा कि पीड़िता और उसकी दोस्त आरोपी बी साई नाम के शख्स से मिलने मंदिर गई थी। पीड़िता कथित रूप से आरोपी को पिछले एक साल से जानती थी। लड़की तो पहले इस घटना पर चुप रही लेकिन जब उसे वीडियो के बारे में पता चला तो उसने पूरी बात अपने घरवालों को बताई। इसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार युवकों में कार्तिक नाम का भी एक शख्स है। पीड़ित छात्रा इस शख्स की दोस्त थी।

पुलिस के मुताबिक कार्तिक पीड़ित छात्रा की नयी दोस्ती से काफी गुस्से में था और उसी ने बी साई को पीड़िता के साथ ऐसा करने के लिए उकसाया। तीन आरोपियों में एक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। जबकि दूसरा ग्रेजुएट है। पुलिस का कहना है कि उनकी कोशिश ऐसी घटनाओं को कंट्रोल करने की होती है। लेकिन इसके लिए जागरुकता की जरूरत है। बच्चों के माता-पिता को अलर्ट रहना चाहिए। और ऐसी घटनाओं की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए। ताकि वीडियो वायरल करने जैसी वारदात पर रोक लगायी जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *