VIVO IPL 2018 Auction LIVE: शेन वॉटसन को 4 करोड़ रूपए में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा

VIVO IPL Auction 2018 LIVE UPDATES: आईपीएल के 11वें संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो चुकी है। नीलामी की शुरुआत भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन से की गई, जिन्हें पंजाब ने 5 करोड़ 20 लाख में खरीदा। लेकिन हैदराबाद ने उन्हें आरटीएम के जरिए अपने टीम में शामिल किया। वहीं भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन को पंजाब की टीम ने 7 करोड़ 60 लाख में खरीदा। कीरॉन पोलार्ड को मुंबई इंडियंस ने 5.40 करोड़ में रिटेन कर लिया है।

पोलार्ड को राइट टू मैच के तहत मुंबई की टीम में शामिल किया गया। अब यहां देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या फ्रेंचाइजियां अपने पुराने खिलाड़ियों को एक बार फिर अपने साथ बनाए रखने की जद्दोजहद करेंगी या नए खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगी। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के घातक गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता ने अपने टीम में शामिल किया है। अब तक नीलामी में इंग्लैंड के खिलाड़ी जो रूट और वेस्टइंडीज के धाकड़ ओपनर क्रिस गेल अनसोल्ड रहे।

VIVO IPL Auction 2018 LIVE UPDATES:

-न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी कॉलिन ग्रैंडहोम का बेस प्राइस 75 लाख है।  ग्रैंडहोम को 2.2 करोड़ रूपए में आरसीबी ने खरीद लिया है।

-शेन वॉटसन को 4 करोड़ रूपए में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीद लिया है। वहीं युसूफ पठान को 1.9 करोड़ रूपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा, जबकि न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो को 1.9 करोड़ रूपए में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीद लिया है।

-वेस्टइंडीज़ के कार्लोस ब्रैथवेट को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 करोड़ रूपए में खरीदा। वहीं क्रिस वोक्स को 7.40 करोड़ में आरसीबी ने अपने टीम में शामिल किया है।

-ऑस्ट्रेलिया के क्रिस लीन को केकेआर ने 9.60 करोड़ में खरीद लिया है। इसके अलावा मनीष पांडे को 11 करोड़ में हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया।

-इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जेसन रॉय को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1.5 करोड़ रूपए में खरीदा है। वहीं ब्रेंडन मैक्कुलम को 3.6 करोड़ रूपए में रॉयल बैंगलोर चैलेंजर्स ने खरीद किया है।

-किंग्स इलेवन पंजाब ने केएल राहुल को 11 करोड़ में खरीदकर सभी को हैरान कर दिया। राहुल भारतीय खिलाड़ियों में सबसे महंगे बिके हैं।

– करुण नायर को किंग्स इलेवन पंजाब ने सबसे महंगी बोली लगाते हुए 5.60 करोड़ में खरीद लिया है। पंजाब के पास अश्विन और युवराज के बाद अब करुण नायर भी आ गए हैं।

-ड्वेन ब्रावो को 6.40 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स ने राइट टू मैच के तहत रिटेन किया। वहीं केन विलियम्स को हैदराबाद ने 3 करोड़ में खरीद तो युवराज 2 करोड़ में पंजाब में शामिल हुए।

-गौतम गंभीर को 2.80 करोड़ रूपए में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीद लिया है। उनके लिए केकेआर ने राइट टू मैच का इस्तेमाल नहीं किया।

– ग्लेन मैक्सवेल का बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये है। उन्हें 9 करोड़ रूपये में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीद लिया है।

-ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन को 2 करोड़ रूपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीद लिया है। वहीं हरभजन सिंह को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 करोड़ रूपये में खरीदा है।

ऑस्ट्रेलिया के घातक गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.40 करोड़ में खरीद लिया है। स्टार्क को लेकर पंजाब और कोलकाता में काफी देर तक जंग चली थी।

टीम इंडिया के बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे पर पंजाब ने 4 करोड़ रूपए की बोली लगाई लेकिन राजस्थान ने उन्हें राइट टू मैच के तहत टीम में शामिल कर लिया।

-आईपीएल नीलामी में इस बार नहीं बिके क्रिस गेल। कोई भी टीम उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। 

-नीलामी की शुरुआत भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन से की गई, जिन्हें पंजाब ने 5 करोड़ 20 लाख में खरीदा। लेकिन हैदराबाद ने उन्हें आरटीएम के जरिए अपने टीम में शामिल किया। 

-नीलामी के दौरान हर टीम के पास राइट टू मैच के तहत कुछ किलाड़ियों को अपने टीम में वापस पाने का मौका होगा। जिस टीम ने पहले ही अपने 3 भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन किया है वो सिर्फ विदेशी खिलाड़ियों को ही इसके तहत खरीद पाएगी। 

-चेन्नई के अलावा राजस्थान किन खिलाड़ियों को अपने साथ लाती है यह भी देखने वाली बात होगी। उसने सिर्फ आस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ को रिटेन किया है और ऐसे में संभावना है कि वो उनके नेतृत्व में ही टीम उतारेगी। स्मिथ की कप्तानी में ही पिछले सीजन में पुणे ने फाइनल में जगह बनाई थी।

-पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर राशिद खान पर भी फ्रेंचाइजियों की नजरें होंगी। उन्होंने दुनिया भर में खेलने वाली अधीकतर लीगों में हिस्सा लिया है और अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है।

-रूट को पहली बार आईपीएल नीलामी में जगह मिली है। उनके और स्टार्क को अपने साथ जोड़ने के लिए भी फ्रेंचाइजियां पैसों की बारिश कर सकती हैं। 27 और 28 जनवरी को होने वाली नीलामी में कुल 578 खिलाड़ियों की बोली लगेगी जिसमें 244 कैप्ड खिलाड़ी हैं। इनमें 62 भारतीय खिलाड़ी हैं। वहीं 332 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं जिसमें 34 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

-कुल 16 खिलाड़ियों को मार्की सूची में रखा गया है जिनकी नीलामी आठ-आठ खिलाड़ियों के दो चरण में की जाएगी। पहले बैच में अश्विन, गेल, पोलार्ड मिशेल स्टार्क,स्टोक्स जैसे खिलाड़ी हैं। वहीं दूसरे बैच में ब्रावो, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, ग्लैन मैक्सवेल, जोए रूट युवराज सिंह और केन विलियमसन हैं।

मुंबई के हिस्सा रहे केरन पोलार्ड, रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलोर का हिस्सा रहे क्रिस गेल पर भी फ्रेंचाइजियां दांव लगाने से नहीं चूकेंगी। यह दोनों खिलाड़ी मार्की खिलाड़ियों शामिल हैं। उम्मीद है कि पोलार्ड और गेल की पुरानी टीमें इन दोनों के अपने साथ ही बनाए रखने की कोशिश करेंगी। 

– इस बार नीलामी में कई युवा चेहरे महंगे दाम पर बिक सकते हैं। अंडर-19 वर्ल्‍ड कप में भारत के कई खिलाड़‍ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। कुछ 578 खिलाड़‍ियों की नीलामी शनिवार-रविवार को होगी। नीलामी के लिए 8 स्‍लैब बनाए गए हैं।

–पंजाब ने सिर्फ हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल को रिटेन किया है। चेन्नई, दिल्ली, और मुंबई के पास 47 करोड़ रुपये की राशि है। बेंगलोर के पास 49 करोड़ रुपये हैं। हैदराबाद और कोलकाता के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 59 करोड़ रुपये हैं।

-प्रत्येक फ्रेंचाइजी के पास इस सीजन में खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 80 करोड़ की कीमत थी, लेकिन खिलाड़ियों को रिटने करने के बाद टीम के पास सीमित पैसा है। राजस्थान और पंजाब के पास हालांकि सबसे ज्यादा 67.5 करोड़ रुपये हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने सिर्फ एक-एक खिलाड़ी को रिटने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *