…जब पाकिस्तानी चैनल ने दिखाया था ओम पुरी का ‘भूत’, वायरल हुआ था वीडियो

ओम पुरी बॉलीवुड के महान अभिनेताओं में गिने जाते हैं। वह भले ही अब इस दुनिया में न हों, लेकिन उनकी फिल्में आज भी हमें उनकी कमी नहीं खलने देतीं। आज अगर वह हमारे बीच होते, तो 67 बरस के होते। 18 अक्टूबर 1950 को हरियाणा के अंबाला में उनका जन्म हुआ था। ओम अपनी शानदार एक्टिंग के कारण सिने जगत में अलग पहचान बना पाए। उन्होंने आरोहण, आक्रोश, अर्ध सत्य, सद्गति, जाने भी दो यारों, मिर्च मसाला, तमस, भारत एक खोज, सिटी ऑफ ज्वॉय, धारावी, चाची 420 और मकबूल सरीखी फिल्मों में काम कर अपने अभियन का लोहा मनवाया। लेकिन इसी साल छह जनवरी को उनका निधन हो गया था। पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल ने पुरी साहब की मृत्यु के बाद उनके भूत से जुड़ा एक वीडियो दिखाया था। चैनल का दावा था कि वह वीडियो उनके फ्लैट के बाहर का था, जिसमें उनका भूत कुछ लोगों को तलाश रहा था।

पाकिस्तानी चैनल ने एक वीडियो दिखाया था, जिसमें ओम पुरी के फ्लैट के बाहर उनके भूत होने का दावा किया था। यह वीडियो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज था, लिहाजा शुरुआत में उसमें जो चीज ओमपुरी का भूत बताई गई, वह धुंधली दिखी। बाद में जैसे-जैसे वह आगे आता दिखता है, तो एक शख्स उसमें सफेद रंग के कुर्ते में दिखता है। हालांकि, उसमें यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वह कौन था, फिर भी चैनल ने उसे ओमपुरी की आत्मा बताया था।

यह वीडियो पाकिस्तान के ‘बोल न्यूज’ चैनल पर दिखाया गया था, जिसमें एंकर आमिर लियाकत ने कहा था ओम पुरी की आत्मा की शांति के लिए वे लोग यह वीडियो दिखाया रहे हैं। वीडियो में दिखाए गए दृश्य पुरी साहब के फ्लैट के बाहर के बताए गए थे। देखिए और क्या दिखाया गया उस वीडियो में और किसे वह ढूंढ रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *