लता मंगेश्कर को तब क्या वाकई में जहर देकर की गई थी मारने की कोशिश?

लता मंगेश्कर के गाने आपने खूब सुने होंगे। संगीत के अलावा उनके दुश्मनी के किस्से भी खूब चर्चा में रहे। चाहे संगीतकार और बहन आशा भोंसले के साथ या फिर बाकी प्रतिद्वंदी गायकों संग। लता को एक बार तो जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी। यह बात उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में कही थी। यह किस्सा लता पर लिखी गई किताब में भी है, जो उन्होंने पद्मा सचदेव को बताया था। बात साल 1962 के आसपास की है। नाइटैंगल ऑफ बॉलीवुड तब 33 साल की थीं। एक दिन वह सो कर उठीं, तो उन्हें पेट में दर्द हुआ। थोड़ी देर बाद उल्टी हुई, जिसका रंग हरा था। उनकी हालत बेहद खराब थी। वह हिल भी नहीं पा रही थीं।

इलाज के लिए डॉक्टर बुलाया गया। उसने दवा दे दी, लेकिन लता की तीन दिन हालत खराब रही। हालांकि, 10 दिन बाद तबीयत में सुधार आया। ऊर्दू कवि मजरूह सुल्तानपुरी ने कठिन घड़ी में उनकी सेवा की। यहां तक कि वह लता को दिया जाने खाना पहले खुद चखते थे। फिर वह उन्हें खाने को मिलता था। पूरे घटनाक्रम के बीच में उनके यहां से रसोइया भी भाग गया।

 बाद में पता लगा कि वह और सिने स्टार्स के यहां भी काम करता था। इसी बीच डॉक्टर्स ने खुलासा किया कि उन्हें धीमा जहर (स्लो प्वॉइजन) दिया जा रहा था। यह बात सामने आने पर संगीत और सिनेमा जगत में खलीबली मच गई थी। तब काफी जांच-पड़ताल भी की गई थी, लेकिन उस रसोइए का कोई पता न लगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *