खई के पान बनारस वाला…’ के शूट पर जब लुंगी पहन कर ही पहुंच गए थे किशोर दा, जानिए पूरा

1978 में आई फिल्म डॉन सुपर-डूपर हिट थी। कहानी से लेकर कास्ट और गानों से डांस तक, सब कुछ चकाचक था। फिल्म का गाना ‘खई के पान बनारस वाला’ भी इन्हीं में से एक था। जब यह शूट हो रहा था, तब संगीतकार किशोर कुमार सेट पर लुंगी पहन कर आ गए थे। ‘खई के पान बनारस वाला…’ डॉन के हिट गानों में से एक है। आज भी यह गीत जुबां पर आने के बाद पान-भांग का मजा दोगुना कर देता है। लेकिन फिल्म में यह बिल्कुल आखिरी समय पर डाला गया था।

रिलीज होने से पहले डॉन एक्टर मनोज कुमार को दिखाई गई थी। उन्हें इंटरवल के बाद फिल्म बहुत टाइट लगी। इसके बाद गाना डालने के बारे में सोचा जा रहा था। कल्याण जी-आनंद जी को पता लगा, तो उन्होंने देवानंद की बनारसी बाबू के लिए कभी बनाया हुआ गाना इसके लिए खजाने से निकाला, जो फिल्म का हिस्सा बना।

अब बारी थी गाने की रिकॉर्डिंग की। यह गाना किशोर कुमार को गाना था। वह सेट पर पहुंचे, लेकिन लुंगी पहनकर। उन्होंने एक प्लास्टिक का बैग मंगाया और अपनी जेब से एक दर्जन पान निकाले और चबाने लगे। किशोर गाने को रियलिस्टक बनाना चाहते थे। यही कारण था कि उन्होंने भी अपना मूड उसी हिसाब से सेट किया और गाना गाने से पहले खुद पान चबाया। बाद में जो गाना रिकॉर्ड हुआ, उसके बारे में ज्यादा कहने की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *