पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की ही कर दी हत्या, लाश ठिकाने लगते समय पुलिस ने पकड़ा

देश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाली मुंबई से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और लाश को ठिकाने लगाने के लिए स्कूटर पर लादकर भेज दिया। लेकिन बीच रास्ते में ही पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की नजर लाश ठिकाने करने ले जा रहे व्यक्तियों पर पड़ी और पूरे मामले का खुलासा हो गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात दो बजे मुंबई के विरार के समीप दो लोग एक स्कूटर पर कपड़े में कुछ बांध कर ले जा रहे थे। एक व्यक्ति स्कूटर चला रहा था और दूसरा पीछे बैठा था। बीच में बंडल रखा हुआ था। इस दौरान वहां पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस जवानों की नजर उस स्कूटर पर पड़ी। उन्हें कुछ संदेह हुआ तो स्कूटर को रूकने का इशारा किया। लेकिन स्कूटर सवार रूकने की जगह तेजी से अपनी गाड़ी भगाने लगे। पुलिस ने भी पीछा करना शुरू कर दिया। करीब एक किलोमीटर जाने के बाद स्कूटर सड़क पर फिसल गई और स्कूटर सवार लाश को छोड़ पुलिस के पहुंचने से पहले भाग निकले। पुलिस ने जब बंडल खोला था तो देख कर हैरान रह गए।

इस मामले पर डिप्टी एसपी जयंत बजाबले ने कहा कि शव की पहचान विरार के एमडी इस्टेटमें रहने वाले 32 वर्षीय योगेश रावत के रूप में की गई। इसके बाद उनकी पत्नी 29 वर्षीय अश्विनी को पहचान के लिए बुलाया गया। पुलिस को पूछताछ के दौरान उनके बयान पर कुछ संदेह हुआ। सख्ती से पूछताछ के बाद पत्नी ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। बताया कि उसने और उसके प्रेमी राज अर्जुन ने दो लोगों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। अर्जुन और वे एक ही कॉलोनी में रहते हैं। हत्या के बाद अर्जुन की स्कूटर चला लाश ठिकाने लगाने ले जा रहे थे। वहीं, एक सहयोगी पीछे बैठा था।

पुलिस ने बतया कि योगेश को अपनी बीबी अश्विनी के अफेयर के बारे में पता चल गया था और इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद अश्विनी और राज ने मिलकर करीब दस दिन पहले योगेश की हत्या की योजना बनाई। इसके लिए राज ने फैजान और जावेद नाम के दो लोगों से संपर्क किया। अश्विनी ने भी अपने पति की हत्या के लिए 1.5 लाख रूपये राज को उन दोनों को देने के लिए दिए। योजना के तहत रात दो बजे से कुछ देर पहले जब योगेश गहरी नींद में सो रहा था, तभी अश्विनी ने अपने फ्लैट का दरवाजा खोल दिया और फैजान व जावेद राज के साथ घर के अंदर आ गया। तीनों ने एक धारदार हथियार से योगेश की सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। वहीं अश्विनी ने अपने दुपट्टे से योगेश के गले को जोर से बांध दिया ताकि वह आवाज न कर सके। इसके बाद राज और फैजान योगेश के शव को  ठिकाने लगाने के लिए स्कूटर पर ले कर निकल गए। पुलिस ने यह भी बताया कि अश्विनी शव को ठिकाने लगाने का इंतजार कर रही थी। इसके बाद उसने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की योजना बनाई थी। पुलिस ने अश्विनी, राज और फैजान को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *