कश्‍मीर में 8 साल की बच्‍ची से बलात्‍कार और हत्‍या के आरोपी की पत्‍नी बैठी आमरण अनशन पर. CBI जाँच की माँग

जम्मू-कश्मीर में पूर्व रेवेन्यू अधिकारी की पत्नी ने आठ वर्षीय बच्ची से बलात्कार और हत्या मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की है। इसके लिए महिला के साथ चार अन्य महिला रिश्तेदार भी आमरण अनशन पर बैठ गई हैं। खास बात यह है कि महिला जिस आरोपी के खिलाफ के खिलाफ अनशन पर बैठी है, वह उसका पति है। बुधवार (4 अप्रैल, 2018) को पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सांजी राम (60) की 53 वर्षीय पत्नी 31 मार्च से आमरण अनशन पर बैठी है। बुधवार को महिला के साथ अन्य चार रिश्तेदार भी आमरण अनशन में शामिल हो गई हैं।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार सांजी राम की पत्नी दर्शन देवी (53) के साथ सुरिश्ता देवी (45), विद्या देवी (70) और विष्नो देवी आमरण अनशन पर बैठी हैं। सभी की मांग की बच्ची से बलात्कार और हत्या मामले को सीबीआई को सौंपा जाए। बता दें कि नाबालिग बच्ची का शव 17 जनवरी को रसाना जंगल से बरामद किया गया था। बच्ची घटना से एक सप्ताह पहले लापता हो गई थी। हत्याकांड के आरोपी ने 20 मार्च को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। इससे पहले पुलिस ने उत्तर प्रदेश से आरोपी के बेटे को गिरफ्तार किया था।

हालांकि, 8 मार्च को राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती मामले की सीबीआई जांच के लिए पहले ही इनकार कर चुकी हैं। तब सीएम ने कहा था कि जांच लगभग पूरी हो चुकी है। हालांकि, 23 जनवरी को स्थानीय पुलिस से जांच की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। तब इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। लेकिन घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों ने गिरफ्तार व्यक्तियों की रिहाई के लिए एक तिरंगा मार्च निकाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *