क्या ये क्रिकेटर फिर बनेंगे बेशकीमती!

इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) कमाई और खिलाड़ियों पर खर्च को लेकर अक्सर खबरों में बना रहता है। सोमवार को इस लीग के मीडिया अधिकारों की बोली भी रेकॉर्ड लगी। अपने दस साल के सफलतापूर्वक आयोजन के बाद अगले साल यानी 11वें संस्करण की शुरुआत नए तौर से खिलाड़ियों की बोली के साथ होगी। मीडिया अधिकारों की नई बोली से बीसीसीआइ को आइपीएल के एक मैच से लगभग तीन गुना ज्यादा फायदा होगा। इस मुताबिक अगले संस्करण के लिए खिलाड़ियों की बोली के दौरान फिर से उन्हें रेकॉर्ड पैसा मिलने के आसार बन गए हैं। आइए नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर जिन्हें इस लीग के दसवें संस्करण में सबसे ज्यादा पैसे मिले…
युवराज सिंह आइपीएल के महंगे खिलाड़ियों की सूची में सबसे ऊपर हैं। 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने युवी को रेकॉर्ड 16 करोड़ यानी 2.67 मिलियन की बोली लगाकर आइपीएल में उन्हें सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया। युवराज के नाम इस खेल में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रेकॉर्ड भी है। 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने युवी को 2.33 मिलियन यानी 14 करोड़ रुपए में खरीदा था।
इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स आइपीएल के दसवें संस्करण के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने इस विदेशी खिलाड़ी को रेकार्ड 14.5 करोड़ की बोली लगाकर अपने टीम का हिस्सा बनाया था। अपने बेस प्राइज का लगभग सात गुणा ज्यादा पाने वाला यह खिलाड़ी आइपीएल की बोली में सबसे महंगा बिकने वाला विदेशी खिलाड़ी बना।

महेंद्र सिंह धोनी
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुरू से आइपीएल के खास खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। वे अपनी रणनीति से जीत दिलाने के लिए भी मशहूर हैं। धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने 2016 में उन्हें कप्तान के तौर पर 12.5 करोड़ की बोली लगाकर टीम में शामिल किया था।
गौतम गंभीर
भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज की सफल भूमिका निभा चुके गौतम गंभीर भी कमाई के मामले में किसी से कम नहीं हैं। 2011 में कोलकाता नाइटराइडर्स ने गंभीर को 2.4 मिलियन यानी लगभग 11.5 करोड़ की बोली लगाकर टीम में शामिल किया।

यूसुफ पठान
बड़ोदा के धुआंधार बल्लेबाज यूसुफ पठान के लिए 2011 में कोलकाता की फ्रेंचाइजी ने 2.1 मिलियन (9.66 करोड़) की बोली लगाई। कोलकाता में शामिल होने से पहले पठान ने राजस्थान रॉयल्स के लिए कुछ बेहतरीन पारियां खेलकर खुद को साबित किया था। लीग के इस सत्र में वे इस फ्रेंचाइजी के लिए गंभीर के बाद दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *