Winter Olympics 2018: Google के नए Doodle में हाई स्पीड में दौड़ रहा कछुआ

दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में इस साल के विंटर ओलंपिक खेलों की शुरुआत हो गई है। इन खेलों को गूगल अपने अलग-अलग डूडल के जरिए सेलिब्रेट कर रहा है। शुक्रवार को जहां पेड़ की टहनियों पर बैठी चिड़िया का गूगल ने डूडल बनाया था तो वहीं रात 12 बजे के बाद शनिवार लगते ही एक और नया डूडल का GIF तैयार किया है। इस डूडल में कछुआ नजर आ रहा है, जो कि गेमग्राउंड में बैठा है जिसके अगल-बगल में हरे- भरे भेड़ दिख रहे हैं। जैसे ही आप इस डूडल पर क्लिक करते हैं तो वीडियो स्टार्ट होगा जिसमें आप प्ले ग्राउंड पर कछुआ को देख सकेंगे जो कि अपने पैरों से चलने की बजाए स्पीड में दौड़ता दिख रहा है और बाद में मुंह खोलता हुआ एक जगह बैठ जाता है।

इसके बाद उसी के साथ एक और कछुआ आता है। यानी इस डूडल में एक नहीं बल्कि दो कलरफुल कछुओं को आप देख रहे हैं, जिसमें एक व्हाइट और दूसरा ग्रीन कलर का है। दोनों कछुओं के ठीक ऊपर की ओर बिल्कुल बीच में सूरज की किरणें दिख रही हैं। इसी के साथ ओलंपिक के सिंबल भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि जब तक यह गेम चलेगें तब तक हर रोज गूगल अपने नए-नए डूडल बनाकर पेश करेगा।

गौरतलब है कि दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग काउंटी में 9 फरवरी से विंटर ओलंपिक गेम्स का आयोजन हो चुका है। ये खेल 9 से 25 फरवरी, 2018 तक जारी रहेंगे। इस बार स्कीइंग, स्केटिंग, लूश, स्की जंपिंग, आईस हॉकी, स्नो बोर्डिंग आदि समेत 15 खेलों के 102 से ज्यादा इवेंट होंगे। इन खेलों में भारत सहित दुनिया के 90 से ज्यादा देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अब देखना यह होगा कि इस बार भारत के कितने खिलाड़ी हमारे देश का नाम रोशन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *