सोया था बॉयफ्रेंड, महिला ने काट द‍िया प्राइवेट पार्ट

बॉयफ्रेंड सो रहा था। अचनाक गर्लफ्रेंड ने आकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना को अंजाम देने के लिए उसने बागवानी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार का सहारा लिया। घटना के फौरन बाद पीड़ित को पास के अस्पताल ले जाया गया। जबकि, महिला को इस जुर्म के लिए गिरफ्तार किया गया है। यह चौंकाने वाला मामला अर्जेंटीना के कोर्डोबा शहर का है। यहां 26 साल की ब्रेंडा बरैटिनी रहती हैं। रविवार सुबह उनका बॉयफ्रेंड (40) सो रहा था। तभी उसने जाकर बागवानी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार से उनका प्राइवेट पार्ट काट दिया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमले के बाद पीड़ित का काफी खून बहा और उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अब उसकी हालत पहले से स्थिर बताई जा रही है।

लॉस एंडेस’ की रिपोर्ट की मानें, तो शिकायत पर पुलिस ने बरैटिनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूला है। मगर अभी तक घटना के पीछे के असल कारण सामने नहीं आ सके हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला हमले से कुछ घंटों पहले ही बॉयफ्रेंड के घर पहुंची थी। उसने ऐसा क्यों किया, यह अभी तक सामने नहीं आ सका है। फिलहाल पुलिस इस मामले को सुलझाने के लिए जांच-पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *