अंधविश्वास: महिला को सांप ने काटा तो में उसे जिंदा गोबर में दबा दिया, तड़प-तड़प कर मर गई महिला

अंधविश्वास के नतीजे अक्सर बेहद घातक होते हैं। एक खबर उत्तर प्रदेश से आई है, जहां इसी अंधविश्वास ने एक महिला की जान ले ली। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक महिला को सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद बजाए इसके की उसके परिजन उसे डॉक्टरों के पास ले जाएं, परिजनों ने एक सपेरे को महिला के इलाज के लिए बुला लिया। इस सपेरे ने इलाज के नाम पर महिला के साथ वो भयानक खेल खेला जिसमे आखिरकार इस महिला ने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक राजधानी दिल्ली से करीब 70 किलोमीटर दूर ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव बैर की रहने वाली देवीन्द्री नाम की एक महिला चूल्हे पर खाना बनाने के लिए लकड़ी इकठ्ठा करने गई थी, तभी लकड़ी के पीछे छिपे एक सांप ने उसे डस लिया।

सांप के डसने के बाद भी महिला ठीक हालत में थी। महिला ने तुरंत घर आकर अपने पति मुकेश को इस घटना की जानकारी दी। लेकिन हैरानी की बात है कि महिला के परिजन उसे अस्पताल या किसी चिकित्सक के पास नहीं लेकर गए। महिला के परिजनों ने एक सपेरे को वहां बुला लिया। इस दौरान गांव के लोग भी वहां जमा हो गए। इस सपेरे का दावा था कि उसने कई जहरीले सांपों के विष से लोगों को बचाया है। सपेरे ने दावा किया कि वो अपने इलाज से इस महिला को भी ठीक कर देगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *