हरियाणा में चार लोगों ने घर में घुस कर एक विवाहित महिला से किया बलात्कार और लटका दिया फंदे से

हरियाणा के कैथल जिले के बालू गांव में चार लोगों द्वारा एक विवाहित महिला के घर में घुस कर उससे कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि घटना चार अगस्त की रात की है। आरोपी उस समय महिला के घर में घुस गए जब उसका पति घर पर नहीं था।

उन्होंने बताया कि महिला अपने बच्चों के साथ सो रही जब चार पुरुषों ने उसके घर में घुस कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया और उसे फंदे से लटका दिया, लेकिन महिला की जान बच गई।

 

मीडीया रिपोर्ट के अनुसार  पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *