जॉर्जिया में एक बीमार दिव्यांग महिला के पति और बेटे ने उसे छोड़ा लावारिस, काक्रोच खा गए उसके पैर

जॉर्जिया से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। बीमारी की हालत में जिस दिव्यांग महिला को परिवार का सहारा चाहिए था, उसे पति और बेटे लावारिस छोड़कर चले गए। बिस्तर पर पड़े-पड़े महिला काक्रोच के चंगुल में आ गई।काक्रोच ने पैर ही खोखला कर दिया। जिससे पैरों में ही सड़न पैदा हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
50 वर्षीय महिला काफी समय से बीमार चल रही थी। महिला की देखभार करते-करते उसके 54 वर्षीय पति टेरी सोरेल और 18 साल के बेटे क्रिश्चियन सोरेल परेशान हो गए। उन्होंने महिला को उसके हाल पर छोड़ देने का फैसला करते हुए घर से भाग गए। बीमार महिला के बिस्तर पर काक्रोच पहुंच गए और पैर काटने लगे। बीमार और दिव्यांग होने के कारण महिला अपना बचाव नहीं कर सकी। काक्रोच ने उसका पैर ही खोखला कर दिया।
काफी दिनों से पिता-पुत्र को घर पर न देखने पर पुलिस अधिकारियों ने घर पहुंच कर जांच की। एक पुलिस अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट में लिखा-जब मैं पहली बार मुख्य दरवाजे से अंदर घुसा तो भयंकर बदबू से परेशान हो गया। सफेद रंग की बेडशीट पूरी तरह से गंदी पड़ चुकी थी। महिला के पैर में सड़न से बदबू उठ रही थी। काक्रोच लगने के कारण पैर काला पड़ चुका था। पूरे कमरे में कचड़ा बिखड़ा पड़ा था। पुलिस अफसरों ने बुजुर्ग और दिव्यांग महिला की देखभाल में उपेक्षा के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।