महिला ने ग्राहक संग मिलकर किया 7 साल की बच्‍ची का बलात्‍कार, वीडियो भी बनाया, हुई 8 साल की जेल

कनाडा में सात साल की बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पैसों के बदले बेटी की इज्जत का सौदा किया था। डील विज्ञापन के जरिए एक वेश्या से हुई थी। उसने अपने ग्राहक के साथ मिलकर पहले तो उसका बलात्कार किया। फिर घटना के दौरान का वीडियो रिकॉर्ड कराया। बच्ची ने बाद में एक गैर सरकारी संस्था को अपने साथ हुई दरिंदगी का खुलासा किया तो मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके ग्राहक को गिरफ्तार किया है, जिन्हें बाद में अदालत में पेश किया गया। यहां उन पर बच्ची से बलात्कार, पॉर्नोग्राफी करने और उसे बढ़ावा देने के आरोपों में दोषी पाया गया। अदालत ने इसी बाबत वेश्या को आठ साल की जेल की सजा सुनाई है। आरोपी इससे पहले अपने बेटे के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने की दोषी पाई गई थी।

यह चौंकाने वाला मामला कनाडा का है। यहां 49 साल की सोनिया ल्यूकस रहती हैं। उन्होंने खुद पर लगे ये सभी आरोप कबूले हैं। कहा है कि वह अपने ग्राहक को उस बच्ची के घर ले गई थी। वहां उन्होंने उसके साथ पहले बलात्कार किया। फिर उन्होंने उसका वीडियो रिकॉर्ड कराया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ल्यूकस को रुई डासिवा नाम के एक शख्स ने हायर किया था। वे दोनों ही उस बच्ची के घर गए थे, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस जांच में पता लगा कि साल के पीड़िता की मां की मां ने ही उसकी इज्जत का सौदा किया था। उसने क्रेगलिस्ट नाम की साइट पर पैसों को बदले बेटी से शारीरिक संबंध बनाने को लेकर विज्ञापन डाला था। मगर बच्ची ने बाद में अपनी आपबीती एक गैर सरकारी संगठन तक पहुंचाई, जिसके बाद यह मामला सामने आया। उसने बताया कि उसकी मां के बॉयफ्रेंड ने भी उसका बलात्कार किया था।

जज ने इस मामले में वेश्या को मुख्यारोपी के तौर पर आठ साल की जेल की सजा सुनाई है। जबकि, जॉन गैलेघर ने घटना का वीडियो बनाया था। उसे तीन साल सात महीने की जेल की सजा का ऐलान किया गया। ल्यूकस का नाम पहले से सेक्स ऑफेंडर वाले अपराधियों के रजिस्टर में शामिल था। उस पर अपने 14 साल के बेटे का शराब के नशे में बलात्कार के मामले में दोषी पाई

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *