इलाहाबाद में दहेज की माँग पूरी नही हुई तो पत्‍नी-बच्‍चों को जिंदा जला दिया, 3 आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद के मांडा पुलिस स्टेशन इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें ससुराल वालों ने दहेज के लालच में अपनी बहु और उसके 2 बेटों को जलाकर मार डाला। इस घटना के पीछे महिला के पति, सास-ससुर, पति का भाई और बहन का हाथ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं महिला के पति समेत 2 लोग अभी फरार हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में मृतक महिला की सास, पति का भाई, और उसकी बहन शामिल है। वहीं फरार लोगों में महिला का पति और ससुर का नाम है।

घटना मांडा पुलिस स्टेशन इलाके के भजनपुर गांव का है। जहां शुक्रवार की रात 3 बजे इस अपराध को अंजाम दिया गया। जिसके बाद सुबह 6 बजे गांव के लोगों को घटना की जानकारी हुई। मृतका की पहचान गीता देवी (28 वर्ष) उसके बेटों कान्हा (3 वर्ष) और 2 माह के नवजात बच्चे के तौर पर हुई है। पुलिस का कहना है कि मृतका को खाट से बांधकर आग लगायी गई थी। फिलहाल कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं। पुलिस के अनुसार, गीता देवी की शादी 5 साल पहले भजनपुर गांव के रहने वाले शिव बहादुर के साथ हुई थी। गीता की मां का आरोप है कि उनकी बेटी को उसके सास-ससुर और पति दहेज के तौर पर एक बाइक, गोल्ड चेन और रिंग की मांग करते थे। मांग पूरा नहीं होने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। फिलहाल पुलिस ने धारा 498(ए), 304 (बी), 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *