पैंट फटी देखी तो मज़ाक में मजदूर के गुप्तांग में घुसेड़ दिया एयर कम्प्रेशर का पाइप, हो गई मौत

दिल्ली में एक मजदूर का साथी के साथ मज़ाक करना बन गया उसके साथी के मौत का कारण .दिल्ली के नांगलोई में मजदूरों के बीच मजाक एक शख्स की मौत की वजह बन गई। रविन्दर नाम का एक शख्स एक लकड़ी फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार (15 मार्च) को वह काम कर रहा था तभी उसके एक साथी ने एयर कम्प्रेशर का पाइप उसके गुप्तांग में घुसेड़ दिया। हवा के तेज दबाव में उसके शरीर के भीतरी अंगों को जबर्दस्त नुकसान पहुंचाया। वह तुरंत वहीं गिर गया, बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी मजदूर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हवा के दबाव क वजह से उसके अंदरुनी अंगों को चोट पहुंचा और वहां खून का रिसाव हुआ। पुलिस ने आरोपी अंजन मिश्रा के खिलाफ लापरवाही की वजह से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित और आरोपी बिहार के आरा के रहने वाले हैं।

पुलिस ने कहा कि फैक्ट्री के वर्करों ने उन्हें बताया कि गुरुवार को रविन्दर काम करने के दौरान फटा हुआ पैंट पहना था। इस दौरान उसके कमर के नीचे का पीछे का हिस्सा दिख रहा था। उसके साथ उसका मजाक उड़ा रहे थे। आरोपी अंजन मिश्रा भी उसके साथ मजाक कर रहा था। शाम चार बजे अंजन मिश्रा एयर जेट से लकड़ी को काट रह था। तभी उसने देखा कि रविन्दर लकड़ी का एक टुकड़ा उठाने के लिए नीचे झुका है, कपड़े फटे होने की वजह से उसके गुप्तांग दिख रहे थे। इसी दौरान उसे शरारत सूझी उसने एयर जेट के नोजल को उसके गुप्तांग में घुसेड़ दिया। वहां मौजूद लोग हंसने लगे, रविन्दर भी चौक गया। कुछ ही सेकेंड बाद रविन्दर मुंह के बल नीचे गिर गया।

फैक्ट्री के वर्कर राम किशन ने बताया कि तुरंत इसकी सूचना मैनेजर को दी गई। इसके बाद रविन्दर को एक लोकल डिस्पेंसरी ले जाया गया, बाद में उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाक के दौरान उसकी मौत हो गई। मिश्रा को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। रविन्दर दिल्ली में बीते चार सालों से काम कर रहा था। खास बात यह है कि उसी ने ही आरोपी अंजन मिश्रा को नौकरी लगवाने में मदद की थी, क्योंकि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। पुलिस केस की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *