ये है आज से शुरू दुनिया का सबसे ऊंचा होटल, देखिए तस्वीरें और जानिए क्या है खास

दुबई में आज से यानी सोमवार (12 फरवरी) से दुनिया का सबसे ऊंचा होटल खुलने जा रहा है। दुनिया का सबसे ऊंचा होटल ‘जेवोरा’ शेख जायद रोड पर दुबई इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर के पास स्थित है। इस होटल का निर्माण मजिद अल अत्तर ने किया है। फिलहाल जेडब्ल्यू मैरियट मरकुस को दुनिया का सबसे ऊंचा होटल कहा जाता है, यह भी दुबई में ही स्थित है। दुबई एक के बाद एक अपने ही रिकॉर्ड्स तोड़ रहा है। जेवोरा होटल में लोगों को ऐसी-ऐसी सुविधाएं दी गई हैं, जिनके बारे में आप कल्पना भी नहीं कर सकते। (फोटो सोर्स- ट्विटर/@dubaitourism)
जेवोरा की इमारत देखने में बेहद ही आकर्षक है। इसमें चमचमाते सोने के कुल 75 मंजिल बने हुए हैं। इसकी ऊंचाई 356 मीटर है और इसमें कुल 528 कमरे हैं। लंबाई के मामले में इसने मैरियट मरकुस को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि मैरियट की ऊंचाई जेवोरा से महज 1 मीटर ही कम है। यह साल 2013 में खुला था। सर्वसुविधा युक्त जेवोरा होटल में मेहमान सोमवार से आने शुरू हो जाएंगे। (फोटो सोर्स- ट्विटर/@dubaitourism)
यूएई साल 2020 में ग्लोबल ट्रेड फेयर एक्सपो की मेजबानी करने वाला है। ऐसे में यूएई का उद्देश्य साल 2020 तक प्रतिवर्ष 20 लाख आगंतुकों को आकर्षित करना है। इसके लिए दुबई में एक से बढ़कर एक निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। (फोटो सोर्स- ट्विटर/@dubaitourism)
दुबई के पास ना केवल सबसे ऊंचे होटल का रिकॉर्ड है बल्कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत भी दुबई में ही स्थित है। बुर्ज खलिफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है, जो कि दुबई में स्थित है। इसकी ऊंचाई 828 मीटर है। (फोटो सोर्स- ट्विटर/@dubaitourism)
दुबई में अत्तर ग्रुप ने बहुत ही आलीशान इमारतों का निर्माण किया है। शेख जायद रोड पर अत्तर ग्रुप ने ऐसे-ऐसे निर्माण कार्य किए हैं, जो हर किसी को आश्चर्य में डाल देंगे। दुबई अब बहुत ही खूबसूरत शहर बन चुका है। रेगिस्तान में स्थित इस शहर में अब हर कोई अपनी जिंदगी में एक ना एक बार जाने की ख्वाहिश रखता है। (फोटो सोर्स- ट्विटर/@dubaitourism)