कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ने IPL में जीते 3-3 खिताब, जानिए बीते 11 सीजन में कौन रहे थे विजेता

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें सीजन का शनिवार रात 8 बजे से आगाज होने जा रहा है. वर्ल्ड की सबसे चर्चित क्रिकेट लीग के लिए टीमों ने कमर कस ली है और इसके लिए पैसों की बारिश भी हो चुकी है. इसी पैसों के दम पर टीमों ने अपने खिलाड़ी भी चुन लिए हैं और अब आज से शुरू हो रही लीग में चमचमाती ट्रॉफी के लिए जद्दोजहद करने को तैयार हैं. इस बार टीमों में कई बदलाव दिखेंगे. एक ओर जहां दिल्ली फ्रेंचाइजी अपना नाम बदल कर दिल्ली कैपिटल्स के नए नाम से उतर रही है तो वहीं राजस्थान ने नई जर्सी के साथ नए सीजन का आगाज करने का फैसला किया है. तीन टीमों को छोड़कर बाकी टीमों का मालिकाना हक किसी न किसी रूप में बदला है. 12वें सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेन्नई में होगा. आइए जानते हैं कि पिछले 11 सीजन के विजेताओं के बारे में…

IPL 1, 2008 – चैंपियन राजस्थान रॉयल्स – कप्तान शेन वार्न

IPL 2, 2009 – चैंपियंस डेक्कन चार्जर्स – कप्तान एडम गिलक्रिस्ट

IPL 3, 2010 – चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स – कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

IPL 4, 2011 – चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स – कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

IPL 5, 2012 – चैंपियंस कोलकाता नाइट राइडर्स – कप्तान गौतम गंभीर

IPL 6, 2013 – चैंपियंस मुंबई इंडियंस – कप्तान रोहित शर्मा

IPL 7, 2014 – चैंपियंस कोलकाता नाइट राइडर्स – कप्तान गौतम गंभीर

IPL 8, 2015 – चैंपियंस मुंबई इंडियंस – कप्तान रोहित शर्मा

IPL 9, 2016 – चैंपियंस सनराईज हैदराबाद – कप्तान डेविड वार्नर

IPL 10, 2017 – चैंपियंस मुंबई इंडियंस – कप्तान रोहित शर्मा

IPL 11, 2018 – चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स – कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *