क्या इस वजह से अनुष्का शर्मा ने सलमान को नहीं दिया शादी का न्योता?

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय कप्तान विराट कोहली की शादी की खबरें इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वहीं ये अटकलें अब सच भी साबित होती नजर आ रही हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक यह कपल 12 दिसंबर को इटली के एक शानदार रिजॉर्ट बोर्गो फिनोकच्योतो में शादी करने जा रहा है। शादी इटली के टस्कनी में होगी। इसके चलते शादी में बुलाए जाने वाले मेहमानों की लिस्ट भी बनाई जा रही है। इस लिस्ट में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और आमिर खान का नाम भी शामिल है। वहीं ‘सुल्तान’ स्टार सलमान खान का नाम अनुष्का शर्मा की गेस्ट लिस्ट से गायब है। इसका करण बताया जा रहा है कि सलमान और अनुष्का की बॉन्डिंग कुछ खास नहीं है।
जूम की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म सुल्तान की रिलीज से कुछ दिनों पहले अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सलमान का रवैया बड़ा डराने वाला है। इसलिए वह उनके साथ खुल नही पाईं। अनुष्का बताती हैं, ‘मैंने उन्हें थोड़ा डराने वाला महसूस किया। वह कुछ ऐसे हैं कि उनके साथ सहज महसूस नहीं होता। वह सिर्फ अपनी चीजें अपने तरीके से करते हैं। लेकिन मैं बहुत शर्मीली किस्म की हूं। मैं हम दोनों के बीच की दूरी को कवर नहीं कर पाई। मैं कठोर बर्फ नहीं तोड़ सकती। ‘
बता दें, दो दिन पहले विराट और अनुष्का इटली के लिए रवाना हो गए थे। अनुष्का की फैमिली के साथ उनके परिवार के पंडित भी साथ गए थे। यह वही पंडित हैं, जिनसे मिलने विराट और अनुष्का पिछले साल देहरादून गए थे। अगर मैनएक्सप वेबसाइट की माने तो विराट कोहली ने अपने करीबी सूत्रों से बात करते हुए कहा था कि इस शादी में वह ज्यादा लोगों को इनवाइट नहीं कर पाएंगे। इस शादी को अटेंड करने के लिए केवल विराट के क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर ही उपस्थित होंगे। कहा जा रहा है कि शादी के बाद मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में शानदार रिसेप्शन दिया जाएगा।