गर्मियों में खाइए जामुन, कैंसर सहित ये पांच बीमारियां रहेंगी दूर

जामुन गर्मी के मौसम में खूब खाया जाता है। लू लगने पर इस फल का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। विटामिन बी और आयरन इसमें पाए जाने वाले प्रमुख पोषक तत्व हैं। कैंसर, मुंह के छालों, मोटापा आदि कई बीमारियों में यह बेहद फायदेमंद होता है। पेट और मुंह की किसी भी समस्या से निजात पाने के लिए जामुन का सेवन किया जा सकता है। इसमें मौजूद कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और विटामिन्स हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी जाने जाते हैं। जामुन में मौजूद आयरन एनीमिया रोग से निजात दिलाने में मददगार होता है। शरीर में खून का स्तर बढ़ाने के लिए भी इसका सेवन किया जा सकता है। आज हम आपको गर्मी के मौसम में जामु खाने के 5 प्रमुख वजहों के बारे में बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि क्या हैं वे वजहें –

1. डायबिटीज रखे कंट्रोल – जामुन का रस डायबिटीज रोगियों के लिए सबसे बेहतरीन पेय पदार्थों में से एक है। डायबिटीज के लिए जामुन के गूदे, जूस और बीज तक बेहद फायदेमंद होते हैं। जामुन के बीज शरीर के अतिरिक्त शुगर को एनर्जी में बदलने का काम करते हैं।

2. पाचन में सुधार – जामुन पाचन के लिए बेहतरीन औषधि है। आंतों की कार्यप्रणाली दुरुस्त करने में जामुन बेहद मददगार है। इसके अलावा डायरिया के उपचार में भी यह बेहद लाभकारी है।

3. वजन कम करने में मददगार – जामुन में बहुत कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। ऐसे में यह उन लोगों के लिए बेहतरीन फूड है जो वजन कम करने की कोशिश में हैं। स्वाद औह हेल्थ दोनों में बेहतरीन जामुन का सेवन आप स्नैक्स के बतौर हर रोज कर सकते हैं।

4. मुंह संबंधी समस्याओं के लिए – सांसों से बदबू आना, मसूढ़ों से खून आना आदि कई ऐसी समस्याएं हैं जो जामुन की मदद से सही की जा सकती हैं। जामुन के गूदे जिंजिवाइटिस में बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा इसका जूस माउथवाश के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

5. कैंसर के खतरे को रोके – जामुन फल में पॉलीफेनॉल्स जैसे फाइटोकेमिकल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इनमें एंथोसायनिन होता है जो कैंसर और दिल की बीमारियों को रोकने में मददगार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *